शाहरुख़ ख़ान! राज से राहुल का बॉलीवुड के किंग ऑफ़ रोमांस से किंग ख़ान बनने का सफर!
राज से राहुल तक, बॉलीवुड के किंग ऑफ़ रोमांस शाहरुख़ ख़ान का किंग ख़ान बनने तक का सफ़र। जानिए कैसे मेहनत से उन्होंने वक़्त को अपना बना लिया।

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा
स्टारडम की एक अविश्वसनीय कहानी
वक्त ऐसी चीज है जो किसी के बस में नहीं होता है, और कहते हैं की वक़्त को कोई भी हरा नहीं सकता। इंसान वक़्त का गुलाम है। पर एक बात कहूँ, यह सच नहीं है, क्योंकि अगर इंसान चाहे तो वक़्त को अपना गुलाम बना सकता है। इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जो इस बात को साबित कर देते हैं। इस लिस्ट में एक नाम हमेशा सुनहरे अल्फ़ाज़ में कायम है और कायम रहेगा, और वो नाम है, शाहरुख खान.. नाम तो सुना ही होगा.
शाहरुख़ ख़ान, जिन्हे अक्सर बॉलीवुड का बादशाह या किंग ख़ान कहा जाता है, सिर्फ एक नाम नहीं है, वह एक जज़्बात, इल्हाम और एक स्वैग है। यह एक ऐसा नाम है जिसे किसी तारुफ़ की जरूरत नहीं है। वह बॉलीवुड में सबसे कामयाब और मक़दूम अदाकारों में से एक हैं।
पिछले कुछ सालों से शाहरुख कहीं खो से गए थे, लोग यह मानने लगे थे की अब शाहरुख ख़ान का वक़्त चला गया है। पर वक़्त को बदलना और उसको अपना ग़ुलाम बनाना शाहरुख ख़ान बख़ूबी जानते हैं। इस बंदे ने तीस साल पहले कहाँ था की हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं, पर साबित करने का वक्त अब आया है। जिस तरह शाहरुख़ खान ने 2023 में अपनी फिल्म पठान से वापसी की और उसके बाद, जिस तरह जवान मूवी, बॉलीवुड के रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है, वह यह साबित करता है, मेरे दोस्त! की पिक्चर अभी बाकी है।
खान का मतलब ‘किंग’ होता है और यही बात शाहरुख पर भी लागू होती है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट से ‘बॉलीवुड के बादशाह’ का खिताब हासिल किया है। वह कुछ मक़दूम अदाकारों में से एक हैं जो सालों से अपनी कामयाबी और मक़बूलियत बरकरार रक्खी हैं।
साल 1992 में आई फिल्म दीवाना से अपने डेब्यू के बाद से शाहरुख खान ने 80 से मज़ीद फिल्मों में अदाकारी की और कई अवार्ड्स और तारीफ हासिल की है। उनकी सफलता केवल फिल्म फिल्मों तक महदूद नहीं है, बल्कि वह एक मक़दूम टेलीविजन होस्ट भी हैं और उन्होंने कई फेमस टीवी शो जैसे कौन बनेगा करोड़ पति, कई अवार्ड्स शोज जैसे फिल्मफेयर होस्ट की मेजबानी की है। वह एक कामयाब प्रोडक्शन हाउस Red Chillies Entertainment के मालिक भी हैं, जिसने हाल के दिनों में कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में बनाई हैं।
इसके अलावा वह IPL क्रिकेट टीम Kolkata Knight Riders, KKR के मालिक हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए सबसे ज़यादा मांग वाले अदाकारों में से एक हैं और उन्हें अक्सर कई मशहूर कंपनियों के चेहरे के रूप में देखा जाता है।
कहानी जारी है, अगले सफ़े पे