होम / एक किस्त, एक दास्तान / फ़ोन कॉल – एक कॉल से परवान चढ़ती मोहब्बत की दास्तान
एक किस्त, एक दास्तान

फ़ोन कॉल – एक कॉल से परवान चढ़ती मोहब्बत की दास्तान

एक फोन कॉल से शुरू हुई आबान और सनम की कहानी, जो दोस्ती, मोहब्बत, गलतफहमी और एक दर्दनाक सच के बीच बदलती चली जाती है।

फोन पर बात करती सनम और दूर बैठे आबान की अधूरी मोहब्बत

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा

बाहर तेज़ बारिश हो रही थी. मौसम मैं अजीब सी कशिश थी. आबान अपने कमरे की खिड़की के पास खड़ा था. वो अपने ख़यालों मैं डूबा था की तभी उसका मोबाइल बोल उठा. मोबाइल की घंटी ने उसके ख़यालों को तोड़ दिया. उसने फोन उताया, अननोन नंबर था. कॉल रिसिव की.

आबान – हेलो, कौन बोल रहा है ?

सनम – मेरा नाम सनम है.

आबान – आप को किससे बात करनी है ?

सनम – जी आप से.

आबान – माफ़ कीजिए मैं आपको नहीं जानता. आपको मुझसे क्या बात करनी है, जल्दी बताइए.

सनम – क्यों इतना नाराज़ हो रहे हैं. फोन ही तो किया है. आप इस तरह बात करते है!

आबान – माफ़ कीजिएगा असल मैं मैं अनवॉंटेड कॉल्स से परेशान हूँ. जब देखो कोई क्रेडिट कार्ड ले लीजिए, मॅरिज बूएरो तक से कॉल आती हैं. एट्सेटरा एट्सेटरा.  बस किसी और का गुस्सा आप पर निकाला.

सनम खिल खिला कर हस्ने लगी. उसकी हँसी मैं एक अजीब सी कशिश थी.

सनम – शादी तक के लिए पूछ डाला. काफ़ी बढ़िया किस्मत है आपकी. यहाँ आज तक किसी ने कभी कोई ऑफर तक ना दिया. ख़ैर मेरी तो किस्मत ही खराब है.

आबान – किस्मत को क्यों बुरा कह रही हैं आप. जो है वो उपर वाले का करम है. वैसे आपने अभी तक यह नहीं बताया की कॉल किस लिए किया और यह नंबर आपको कैसे मिला?

सनम – आपकी तो सुई अटक गयी है. सुस्पेंसे ख़तम कर देती हूँ. बोर हो रही थी. तो मैने एक नंबर मिलया रॅंडम्ली और आपके फोन की घंटी बाज गयी. अब आप मुझ से बात करेंगे या नहीं ? बस नॉर्मल बात. आप अपने बारे मैं बताइए. मैं अपने बारे मैं बताती हूँ. मज़ा आएगा.

आबान – आप क्या बात करना चाहती हैं और यह बताइए किसी अंजान आदमी से क्यों करना चाहती हैं.

सनम – काफ़ी बड़ी बड़ी बातें करते हैं आप. लेकिन मुझे अंजान लोगों से दोस्ती करने मैं मज़ा आता हैं. मेरे फ़ेसबुक और ट्विटर के अकाउंट मैं ढेर सारे दोस्त हैं. दोस्ती तो बढ़ कर की जाती है. मेरा मानना है की हमेशा पहेल खुद करो. जब तक आप किसी से बात करते नही तब तक उसको जान भी नही सकते. दोस्ती और प्यार इस दुनिया का सबसे कीमती दौलतहैं. यूँ सोच लीजिए हुमारी दोस्ती शुरू हो रही है.

आबान चुप हो गया. सनम की दलील मे दम था. आबान रिज़र्व रहता था. लोग उसको घमंडी समझते.कॉलेज मैं किसी लड़की से दोस्ती नहीं की.लड़कियाँ उसको हिट्लर कहती. आज एक लड़की उसको कॉल कर के परेशान कर रही थी. और वो फोन कट नहीं कर पा रहा था. पहली बार किसी आवाज़ ने उसके दिल को हिलाया था. एक अंजान आवाज़ ने, जो एक अंजान लड़की की थी.

सनम – हेलो, आप कुछ बोलते क्यों नहीं. इतना भाव खाने वाला बंदा नहीं देखा. एक खूबसूरत लड़की जिसको दिन रात मेसेज आते हैं की बे मी गर्लफ्रेंड एट्सेटरा एट्सेटरा, उसको आप भाव नहीं दे रहे?

कहानी जारी है, अगले सफ़े पे