डेविल… एक छुपा राज़!
जुर्म की दुनिया के बेताज बादशाह डेविल का असली चेहरा क्या है? आलिम, दानिया और सीक्रेट पुलिस ऑफिसर रयान की रहस्यमयी और रोमांचक कहानी पढ़िए।

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा
आलिम ने उसकी बात सुनी और उसे अपने घर में अन्दर आने को कहा। दानिया भी चुपचाप अंदर चली आई। घर के अंदर आते ही आलिम ने हीटर ऑन किया और अपने रूम से अपनी गर्म शॉवल लेकर आया और दानिया को दी। दानिया जो कि इतनी शदीद सर्दी के वजह से कांप रही थी, उसने बिना किसी ऐतराज़ के वो शॉल आलिम से ले ली।
आलिम ने उसे देखा फिर कुछ देर बाद बोला – तो अब कैसे जाओगी तुम अपनी सहेली के घर? रास्ता तुम्हें याद नही। जगह का नाम तो याद होगा? दानिया ने नहीं में सर हिलाया और रोने लगी। ये देख आलिम को कोफ्त हुई और उसने गुस्सा होते हुए कहा – देखो लड़की ये रोना धोना बंद करो और याद करो कि तुम्हारी सहेली कहां रहती है, ताकि मैं तुम्हें वहां पहुंचा सकूं।
दानिया के रोने में अब तेज़ी आना शुरू हो गई थी, जिस वजह से आलिम ने उसे चिल्लाकर खामोश होने को बोला और फिर दानिया उसके चिल्लाने पर डर के चुप हो गई। कुछ देर की खामोशी के बाद आलिम खड़ा हुआ और बोला आओ दानिया। आलिम के गुस्से से डर के चुप हुई दानिया, उसके बोलने पर खड़ी हो गई और उसके पीछे चलने लगी। आलिम उसे एक रूम में लाया और बोला – जब तक तुम्हे तुम्हारे घर नहीं पहुंचाता तुम यही रहोगी – ये कह कर आलिम वहां से चला गया।
सुबह हुई दानिया उठी और वॉश रूम में जाकर अपने चेहरे को पानी से साफ करने लगी। तभी उसने अपनी चोट वाली जगह देखी, जहां खून अब जम चुका था और दर्द था। आलिम जो कि सुबह सुबह उठकर रोज़ अपनी प्रैक्टिस करता था। आज भी वो अपनी कार-कर्दगी में मसरूफ था कि तभी अचानक उसे अपनी तरफ किसी के आते हुए कदमों की चाप सुनाई दी। वो एकदम चौकन्ना हुआ और अपनी बंदूक का निशाना लिए एक झटके से घूमते ही रुक गया और हैरत भरी निगाहों से देखा। फिर उसके दिमाग में कुछ क्लिक हुआ और रात वाला वाक्या उसे याद आया।
दानिया जो उससे बात करने के लिए आई थी, उसे अपनी तरफ बंदूक का निशाना लेते देख एकदम से डर के रोने लगी। आलिम ने अपनी बंदूक का निशाना हटाया और बोला तुम यहां क्या कर रही हो? दानिया ने कांपते हुए कहा – वो आप ने सुबह मुझे घर भेजने के लिए कहा था। आलिम ने उसे एक नज़र देखा, फिर बोला – तुम्हारे घर में कौन कौन है?
दानिया ने कुछ सोचते हुए पूछा मेरे घर में?… हां ज़ाहिर सी बात है खोई तुम हो तो सवाल तुमसे ही करूंगा ना “आलिम ने कहा”। मैं और मेरे पापा “दानिया बोली”। और घर के बाक़ी लोग? मतलब भाई बहन? “आलिम ने पूछा” वो लोग नहीं हैं “दानिया बोली” क्या मतलब वो लोग कहां है? “आलिम ने इस बार दिलचस्पी से पूछा”। एक एक्सिडेंट में मर चुके हैं, अब बस मैं और मेरे पापा ही है – “दानिया बोली”।
कहानी जारी है, अगले सफ़े पे