डेविल… एक छुपा राज़!
जुर्म की दुनिया के बेताज बादशाह डेविल का असली चेहरा क्या है? आलिम, दानिया और सीक्रेट पुलिस ऑफिसर रयान की रहस्यमयी और रोमांचक कहानी पढ़िए।

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा
आलिम ने उस लड़की को देखा और अच्छा बोलकर खामोश हो गया। कुछ देर बाद आलिम ने सोचते हुए उस लड़की से उसके बाप के बारे में पूछा, उनका नाम पूछा और वो किस कॉलेज में टीचर हैं ये सारी बातें पूछी। आलिम शाह एक काबिल बिज़नेस मैन और जुर्म की काली दुनिया का बादशाह था। बाहरी तौर पर एक बहुत सीधा-साधा दिखने वाला इंसान अंदर से क्या था ये कोई नही जानता था, क्योंकि उसका बिज़नेस की दुनिया में अलग नाम था।
दानिया को यहां आए आज एक हफ्ते से ज़्यादा हो गया था। आलिम अपने काम में इस कदर बिज़ी हो गया था कि वो दानिया को भूल ही गया था। आज सन्डे था। जब वो देर रात तक सोने के बाद सुबह कॉफी पीने के इरादे से किचन में जा रहा था तो किचन से उसे आती हुई आवाज़ सुनाई दी। जब उसने किचन के अंदर जाकर देखा तो दानिया उसे काम करती दिखी। उसने अपनी लापरवाही सोची और बोला तुम क्या कर रही यहां?
दानिया जो कि अपने काम में मगन थी, काम छोड़ कर देखने लगी और बोली – वो मैं खाना बना रही थी। तुम मुझे याद नहीं दिला सकती थी – आलिम ने कहा। आप घर में होते ही कहां हैं – दानिया ने कहा।
आलिम पलटकर रूम में गया और अपने फोन पर किसी को कॉल की और ज़रूरी बात करके फोन रख दिया। फिर दोबारा किचन में आया और बोला शाम तक तुम्हारे घर के बारे में पता करवा लूंगा। आलिम का इतना बोलना था कि दानिया खुश हो गई, और फिर देखते ही देखते वो वक़्त भी आ गया जब आलिम को उसके बाप के बारे में पता चल गया। साथ ही उसे ये भी पता चला के दानिया के बाप की दो दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई।
दानिया उसके पास आई और बोली सर मेरे पाप के बारे में कुछ पता चला? आलिम ने उसे देखा और फिर न चाहते हुए भी उसे सब बता दिया। दानिया रोते रोते बेहोश हो गई। उसने उसे आहिस्ता से बेड पर लेटाया और खुद अपने घर के बेसमेंट की तरफ चला गया। बेशक उसका घर किसी महल से कम ना था, लेकिन इस महल में बहुत कुछ ऐसा था, जो छुपा हुआ था।।…
रात के दूसरे पहर दानिया की आंख खुली। उसने अपने चकराते दिमाग़ से उठना चाहा, मगर उठ ना सकी। फिर बेड पर बैठे बैठे उसने साइड टेबल पर रखे पानी के ग्लास को उठाने की कोशिश की, मगर वो हाथ लगते ही गिर गया। आलिम हॉल रूम के सोफे पर बैठा लैपटॉप पर काम कर रहा था। अचानक हुई आवाज़ पर वो अपने रूम की तरफ बढ़ा और सामने ही दानिया दोनो हाथों से सिर पकड़े फर्श पर बैठी रो रही थी। आलिम ने उसे उठाया और बेड पर बैठाया। फिर कुछ सोच के बोला दानिया मुझसे शादी करोगी?
कहानी जारी है, अगले सफ़े पे