होम / एक किस्त, एक दास्तान / डेविल… एक छुपा राज़!
एक किस्त, एक दास्तान

डेविल… एक छुपा राज़!

जुर्म की दुनिया के बेताज बादशाह डेविल का असली चेहरा क्या है? आलिम, दानिया और सीक्रेट पुलिस ऑफिसर रयान की रहस्यमयी और रोमांचक कहानी पढ़िए।

आलिम शाह की रहस्यमयी पहचान और डेविल का छुपा राज़

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा

देखो दानिया मैं जानता हूं कि तुम्हारे पापा के अलावा तुम्हारा कोई नहीं था। अब तो वो भी नहीं हैं और फिर तुम कहां जाओगी, इसलिए तुम मुझसे शादी कर लो, बाक़ी तुम्हारा जो फैसला। दानिया ने अपनी खामोशी तोड़ी और उसे हां कर दी। उन दोनों ने दूसरे ही दिन सादगी से निकाह कर लिया।

निकाह के बाद आलिम ऑफिस चला गया और दानिया घर में थी। वो अपने पापा की मौत पर बहुत उदास थी और उनकी बातें सोचते सोचते कब वो नींद की वादियों में उतर गई, पता ही नहीं चला। रात को जब उसकी आंख खुली तो उसने सामने आलिम को सोफे पर लैपटॉप पर काम करते देखा और उठ बैठी।

जाओ खाना खा लो – “आलिम ने कहा” हाथ लैपटॉप पर बड़ी ही महारत से चल रहे थे और आखें स्क्रीन पर टिकी थीं। बिला शुबाह आलिम शाह एक बहुत ही ख़ूबसूरत नक्श और अच्छी पर्सनैल्टी का शक्स था। दानिया जो बड़ी गौर से आलिम को देख रही थी, उसके अचानक घूरने पर घबरा कर रूम से बाहर निकल गई।

जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह

दिन गुजर रहे थे। अब वो काफी हद तक आलिम के नेचर को समझने लगी थी।

आलिम दानिया को उसके बाप के घर भी लेकर गया, जहां उसने रो रोकर अपना बुरा हाल कर लिया था। इस वजह से आलिम फिर उसे दोबारा वहां नहीं लेकर गया। आलिम ऑफिस के काम के सिसिले में शहर से बाहर गया हुआ था। इधर दानिया बोर हो रही थी। ना ही वो कोई काम कर सकती थी, क्योंकि नौकरों के होते हुए आलिम की इजाज़त ना थी कि वो कोई काम करे।

दानिया घर के लॉन में लगे गुलाब की खुशबू को अपने अंदर उतारने लगी। वो इस बात से बेखबर थी कि कोई ये दिलचस्प मंज़र बेखुद होकर देख रहा है। जब दानिया की नज़रें उठी तो उसने खुद को एक अंजान शख्स को तकता हुआ देखा। दानिया उठकर फौरन अंदर की तरफ भागी। वो शख्स दानिया के पीछे ही अंदर की तरफ आया। फिर आलिम को आवाज़ देना शुरू कर दिया। उसकी आवाज़ पर एक नौकर सामने आया और बोला आलिम साहब घर पर नहीं है रयान साहब। वो शहर से कुछ दिन के लिए बाहर गए हैं।

रयान ने अपना सर हां में हिलाया। फिर उस लड़की के बारे में पूछा – वो लड़की जो अभी अन्दर गई हैं वो कौन थी? जी वो दानिया बीबी है साहब की बीवी।

क्या….आलिम ने दूसरी शादी करली “रयान खुद में बड़बड़ाया”।

कब की शादी? “रयान ने नौकर से पूछा”।

जी साहब एक माह पहले “नौकर बोला”।

और आलिम की पहली बीवी मतलब चाहत बीबी कहां है?….“उसने नौकर से पूछा”।

पता नहीं साहब “नौकर बोला”।

रयान और आलिम बहुत अच्छे दोस्त थे और साथ ही दोनो बिज़नेस पार्टरशिप में भी थे, इसलिए रयान आलिम की दूसरी शादी पर बहुत शॉक्ड हुआ।

रयान कुछ सोचते हुए घर से बाहर निकल गया।

कहानी जारी है, अगले सफ़े पे