डेविल… एक छुपा राज़!
जुर्म की दुनिया के बेताज बादशाह डेविल का असली चेहरा क्या है? आलिम, दानिया और सीक्रेट पुलिस ऑफिसर रयान की रहस्यमयी और रोमांचक कहानी पढ़िए।

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा
वो इस सोच में था कि आलिम की पहली बीवी चाहत कहां होगी…..और आलिम की दूसरी शादी… ये सब सोचते हुए वो अपने घर आया और रूम में अपने केस की फाइल खोल के बैठ गया। रयान एक सिक्रेट पुलिस ऑफिसर था, जो खामोशी से गुनहगारों के बीच रहकर, उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाता था। वो चार साल से डेविल नाम के बंदे की तलाश में था, ये जाने बिना कि आलिम शाह ही जुर्म की दुनिया में डेविल नाम से मशहूर है।
डेविल जो कत्ल, स्मगलिंग, ड्रग्स, हथियार और भी बहुत सारे गैर कानूनी काम में मुलाविस था, उसने अपना एक बहुत बड़ा नेटवर्क फैला रखा था, जिसपर कानून की नजर तो थी, मगर आज तक कोई उसपर हाथ नहीं डाल सका था। आलिम और रयान की मुलाकात मीटिंग के सिलसिले में चाहत से हुई थी। वो आलिम के मुकाबिल की सेक्रेट्री थी।
चाहत आलिम को अच्छी लगी थी, इसलिए आलिम ने उसको शादी के लिए प्रपोज कर दिया था… चाहत भी आलिम को पसंद करने लगी थी, इसलिए उसने आलिम को हां में जवाब दिया था, वो दोनों शादी करके बहुत खुश थे अपनी ज़िन्दगी में….फिर उन दो महीनों में रयान की गैर मौजूदगी में, ऐसा क्या हुआ?…
आलिम और चाहत की शादी के बाद रयान कुछ वक़्त के लिए अपनी फैमिली के पास गया हुआ था। उसकी फैमिली बाहर मुल्क में रहती थी और रयान अपने बिज़नेस और सीक्रेट जॉब की वजह से इंडिया में रहता था। रयान इसी सोच में उलझा था….रयान को ये बात हजम ना हुई और उसने अपनी शक्की तबियत के बरहक चाहत के बारे में पता लगाने का सोचा और फाइल बंद करके अपने ऑफिस की तरफ गया।
कुछ ही देर में उसने चाहत की शादी से पहले की सारी डिटेल्स निकाली और उसके घर पहुंचा। उसने दरवाज़ा खटखटाया तो सामने से एक कम उम्र के लड़के ने दरवाज़ा खोला, जो यक़िनन चाहत का भाई था। उसे जहां तक पता था चाहत एक ग़रीब घर की लड़की थी, जिसकी एक बूढ़ी मां थी और एक भाई था।
चाहत के भाई ने पूछा आप कौन?
जी मै रयान आलिम का भाई, चाहत से मिलना है। दीदी तो नही है यहां पर, आप अंदर आइए। रयान अंदर चला गया और फिर चाहत के बारे में पूछा। सामने से उसकी मां ने जवाब दिया, बेटा चाहत दो महीने से हमसे मिलने नहीं आयी, न ही उसने कोई फोन किया। रयान को ये सुनकर अब कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ।….रयान ने आलिम के घर जाने का इरादा किया और रात के अंधेरे में उसके घर दाखिल होने का प्लान बनाया।
दानिया जो कि उस अंजान शख्स को देखकर डर गई थी, उसने अपने रूम में आई एक कम उम्र की लड़की जो कि घर में काम करने वाली नौकरानी की बेटी थी उससे पूछा – वो कौन थे जो आए थे और क्या वो चले गए?..
कहानी जारी है, अगले सफ़े पे