होम / एक किस्त, एक दास्तान / डेविल… एक छुपा राज़!
एक किस्त, एक दास्तान

डेविल… एक छुपा राज़!

जुर्म की दुनिया के बेताज बादशाह डेविल का असली चेहरा क्या है? आलिम, दानिया और सीक्रेट पुलिस ऑफिसर रयान की रहस्यमयी और रोमांचक कहानी पढ़िए।

आलिम शाह की रहस्यमयी पहचान और डेविल का छुपा राज़

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा

लड़की ने उसे बताया कि वो आलिम साहब के दोस्त हैं और जा चुके हैं। रात होते ही रयान आलिम के घर के पिछले हिस्से से उसके घर में घुसने की फिराक में था। वो जान बूझकर सामने के गेट से जाना नहीं चाहता था। उसे डर था कि आलिम को पता न चल जाए, इसलिए वो कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता था।

उसने अच्छी तरह से सारे सिक्योरटी सिस्टम और कैमराज़ को चेक किया और फिर अपनी पैंट की पॉकेट से एक छोटा सा डिवाइस निकाला। उस डिवाइस का बटन दबाते ही उसे सिक्योरटी सिस्टम के डिवाइस से कनेक्ट कर दिया, जिससे घर के सारे कैमरे और लॉक कुछ देर के लिए हैक हो गए।

लॉक खुलते ही रयान घर में घुसा। उसके पास ज़्यादा वक़्त ना था, इसलिए उसे जो करना था जल्दी करना था। वो दबे पांव घर के अंदर आया और पूरे घर में घूमकर एक एक रूम देखने लगा, जिसमें से उसे एक रूम में दानिया सोती मिली। वो उसे सोता देख चुपचाप वहां से निकला। जिस तलाश में वो यहां आया था, उसके हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा, जिससे वो इस अनसुलझी पहेली को सुलझा सके। इसी सोच में वो घर के दूसरे हिस्से में दाखिल हुआ, जहां आलिम के अलावा कोई नहीं आता था, वो हिस्सा अंधेरे में डूबा हुआ था।

रयान को कुछ अजीब लगा। उसने अपने मोबाइल की फ़्लैश लाइट जलाकर रोशनी की और आगे बढ़ा। बहुत देर घूमने पर भी उसको कोई चीज ना मिली, तो थक कर उसने अपने पांव वापसी के लिए बढ़ाए ही थे कि अचानक उसे किसी की हल्के हल्के चीखने की आवाज सुनाई दी।

उसने रुक कर आवाज़ पर गौर किया और उसी तरफ अपने क़दम बढ़ाए…कुछ देर में वो एक सीढ़ी के पास खड़ा हुआ था, उसने अपने क़दम सीढ़ी के नीचे किए, लेकिन सीढ़ी के ख़त्म होते ही रास्ता ख़त्म होते देख रयान को हैरत हुई…..अभी उसकी हैरत ख़त्म भी ना हुई थी कि उसको अपने कदमों के नीचे से किसी के चीखने की आवाज आने लगी।

उसने झुक कर हाथ से उस जगह को चेक किया तो नीचे एक रास्ता जाता मिला, जहां से आती एक गन्दी सी बदबू उसकी नाक से आ लगी। उसने सबसे पहले अपनी नाक पर रुमाल रखा। फिर उस जगह उतरता गया। जैसे जैसे वो आगे बढ़ रहा था वैसे वैसे उसको बेसमेंट में रखी वो तमाम चीज़ें रखी हुई दिख रही थीं, जिसकी स्मगलिंग होती थी। भारी तादाद में ड्रग्स, हथियार और भी बहुत कुछ था, जो कि गैर कानूनी तरीके से मुल्क में लाया गया था..…ये सब देखकर रयान को समझ आ गया कि आलिम ही डेविल है।

कहानी जारी है, अगले सफ़े पे