डेविल… एक छुपा राज़!
जुर्म की दुनिया के बेताज बादशाह डेविल का असली चेहरा क्या है? आलिम, दानिया और सीक्रेट पुलिस ऑफिसर रयान की रहस्यमयी और रोमांचक कहानी पढ़िए।

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा
रयान ने बिना किसी देरी के अपने फोन से किसी को मैसेज किया और आगे की तरफ बढ़ा। उसे दो लड़के काफी खराब हालत में कुर्सी से बंधे मिले। उनकी हालत बहुत खराब थी। रयान ने उन लड़कों से पूछा कौन हो तुम लोग और यहां तुम्हे किसने रखा है? उन लड़कों ने उसे सब बता दिया कि आलिम ने उन्हें यहां कैद किया है और उनके दो साथियों को मार के उस रूम में फेंका है, जहां उसने अपनी बीवी को मार कर रखा है।
रयान उन लड़कों की बातें सुन ही रहा था कि इतने में उसके कुछ खुफिया ऑफिसर वहां आ गए, जिनकी मदद से रयान ने उन लड़कों को और दूसरे रूम से चाहत और दो लड़कों की लाश निकाली। रयान का इरादा अब दानिया को वहां से निकलने का था। वो नहीं चाहता था कि इस मासूम लड़की का भी वही हाल हो, जो चाहत का हुआ था।
वो जल्दी से दानिया के रूम में आया और उसे उठाया। दानिया जो कि नींद में थी, अचानक किसी अनजान को देखकर हड़बड़ा कर उठी और अभी वो चीखती ही कि रयान ने उसके मुंह पर हाथ रखा और उसे सब बताने लगा। लेकिन दानिया उसकी किसी बात पर यकीन नहीं कर रही थी। इसलिए वो उसके मुंह को अपने हाथों से बंद करके वहां से निकल ही रहा था कि उसने सामने से आलिम को आते देखा।
दानिया ने खुद को रयान की गिरफ्त से आज़ाद कराया और भागकर आलिम के पास पहुंची। आलिम ने एक नजर देखा और फिर दानिया के बाल को सख्ती से पकड़ कर बोला – सच ही तो है सब जो ये बोल रहा है। लेकिन रयान तुमने मुझे धोका दिया है। अब देखना मै तुम्हारे साथ क्या करता हूं। क्योंकि मैं अपने साथ धोखा करने वाले को ज़िंदा नहीं छोड़ता और अब तुम्हारे साथ साथ ये लड़की भी तुम्हारी गलती की सज़ा भुगतेगी।
दानिया जो उसे बे यकीन नज़रों से देख रही थी, उसके खौफ से रोने लगी…हां दानिया तुम्हें पता है मैंने अपनी पहली बीवी चाहत को भी बड़ी ही बेरहमी से मारा था और आज तक उसकी लाश अपने पास रखी हुई है…मै उसे मारना नहीं चाहता था, बल्कि मै तो उसे बहुत प्यार करता था। है ना रयान?…वो बहुत अच्छी थी। मगर एक दिन उसको मेरी सच्चाई पता चल गई और फिर उसने मुझे मेरा काम छोड़ने पर मजबूर करना शुरु कर दिया। मैंने पहले तो उसे इग्नोर किया, लेकिन जब उसने मुझे पुलिस की धमकी दी और उस धमकी पर अमल करना चाहा तो मैंने उसे मार दिया…
अब मैं तुम दोनों को भी मार के उसी रूम में रखूंगा, जहां मैंने चाहत को रखा है, ये बोलते ही उसने अपने पास रखे चाकू से दानिया को मारना चाहा…
रयान जो कि चुपचाप खड़ा उसकी बातें सुन रहा था, उसने एक झटके से उसके हाथ से चाकू छीना और ज़मीन पर फेंका। साथ ही दानिया को एक धक्के से पीछे किया….और फिर रयान और आलिम एक दूसरे को मार रहे थे।
कहानी जारी है, अगले सफ़े पे