होम / मशहूर हस्तियाँ / मिर्ज़ा ग़ालिब: उर्दू अदब के आफ़ताब की मुकम्मल कहानी
मशहूर हस्तियाँ

मिर्ज़ा ग़ालिब: उर्दू अदब के आफ़ताब की मुकम्मल कहानी

मिर्ज़ा ग़ालिब की ज़िंदगी, इश्क़, ग़म और शायरी की मुकम्मल कहानी। जानिए आगरा से दिल्ली तक उर्दू अदब के इस आफ़ताब का सफ़र और उनके अमर शेर।

मिर्ज़ा ग़ालिब: उर्दू अदब के आफ़ताब की मुकम्मल कहानी

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा

उनके ख़तों के मजमुए ‘ऊद-ए-हिंदी’ और ‘उर्दू-ए-मुअल्ला’ आज भी उर्दू अदब के शाहकार माने जाते हैं। इनमें न सिर्फ ग़ालिब की ज़िंदगी है, बल्कि १८५७ के बाद की दिल्ली की पूरी सामाजिक और सियासी तारीख़ भी महफ़ूज़ है।

तसनीफ़विधाज़बान
दीवान-ए-ग़ालिबग़ज़ल / शाइरीउर्दू
कुल्लियात-ए-फ़ारसीशाइरीफ़ारसी
दस्तंबूडायरी / तारीख़फ़ारसी
ऊद-ए-हिंदीख़तूतउर्दू
उर्दू-ए-मुअल्लाख़तूतउर्दू
क़ाते-ए-बुरहानआलोचना / लुग़तफ़ारसी

फ़लसफ़ा-ए-ग़ालिब: वो अश्आर जो रूह तक पहुँचते हैं

ग़ालिब की शाइरी महज़ अल्फ़ाज़ का मजमुआ नहीं। फ़िक्र और फ़लसफ़े की एक गहरी नदी है। एक बात कहूँ, उनके शेर को पहली बार पढ़ो तो एक मतलब निकलता है, दूसरी बार पढ़ो तो दूसरा। यही उनकी अज़मत है।

ज़िंदगी और ग़म की यकजाई:

क़ैद-ए-हयात-ओ-बंद-ए-ग़म अस्ल में दोनों एक हैं… मौत से पहले आदमी ग़म से निजात पाए क्यों?जब तक ज़िंदगी है, ग़म साथ रहेगा। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ये बात किसी और ने इतनी सफ़ाई से नहीं कही।

हसरतों का बेअंत सिलसिला:

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले… बहुत निकले मेरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले.

इंसान की ना-मुतनाही आरज़ुओं की इससे बेहतर अकासी शायद मुमकिन नहीं।

वजूद का सवाल:

ना था कुछ तो ख़ुदा था, कुछ ना होता तो ख़ुदा होता… डुबोया मुझको होने ने, ना होता मैं तो क्या होता?

ये शेर फ़लसफ़े की किताबों में पढ़ाया जाना चाहिए। वजूद है तभी मसला है। न होते तो शायद ख़ुदा में ही शामिल होते।

मिर्ज़ा ग़ालिब के मशहूर शेरों की शायरी किताब

किताब

मिर्ज़ा ग़ालिब के मशहूर शेरों की शायरी

★★★★☆   Amazon पर उपलब्ध

Amazon पर ख़रीदें →

* Affiliate link – इस ख़रीद पर हमें छोटा सा कमीशन मिलता है

ग़ालिब और ख़ुदा: एक बेतकल्लुफ़ रिश्ता

ग़ालिब किसी एक मसलक की तंग गलियों में बंद होने वाले इंसान नहीं थे। वो एक आज़ादख्याल सूफ़ी थे। जाहिदों और मुल्लाओं के तंज़िया अंदाज़ के सख्त ख़िलाफ़। उनके लिए इबादत महज़ सजदे का नाम नहीं, दिल की सच्चाई का नाम था।

उन्होंने लिखा: बंदगी में भी वो आज़ाद-ओ-ख़ुदबीं हैं कि हम... उल्टे फिर आए दर-ए-काबा अगर वा न हुआ.

यानी अगर ख़ुदा का घर भी बंद मिला, तो मैं अपनी अना के साथ वापस आ जाऊँगा। मिन्नतें नहीं करूँगा। ये बेतकल्लुफ़ी, ये रिश्ता, यही ग़ालिब को बाक़ी सबसे अलग करता है।

आख़िरी अय्याम: एक शहर का जनाज़ा और एक शाइर का सुकूत

ज़िंदगी के आख़िरी सालों में ग़ालिब बहुत कमज़ोर हो गए थे। सुनाई कम देता था। तंगदस्ती ने घेर रखा था। वो दोस्त जो थे, या तो मर चुके थे या तड़ीपार हो गए थे। और वो दिल्ली जिससे उन्होंने मोहब्बत की थी, वो भी अब वही नहीं रही थी।

उन्होंने ख़ुद अपनी मौत के बारे में कहा था: हुई मुद्दत कि 'ग़ालिब' मर गया पर याद आता है... वो हर एक बात पर कहना कि यूँ होता तो क्या होता.

कहानी जारी है, अगले सफ़े पे