होम / फ़नकार / शाहरुख़ ख़ान! राज से राहुल का बॉलीवुड के किंग ऑफ़ रोमांस से किंग ख़ान बनने का सफर!
फ़नकार

शाहरुख़ ख़ान! राज से राहुल का बॉलीवुड के किंग ऑफ़ रोमांस से किंग ख़ान बनने का सफर!

राज से राहुल तक, बॉलीवुड के किंग ऑफ़ रोमांस शाहरुख़ ख़ान का किंग ख़ान बनने तक का सफ़र। जानिए कैसे मेहनत से उन्होंने वक़्त को अपना बना लिया।

शाहरुख़ ख़ान: राज से राहुल तक, किंग ख़ान बनने का सफ़र दर्शाती तस्वीर

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा

इस रोल की वजह से यश चोपड़ा, जो की काफी वक़्त से एक कहानी पे काम कर रहे थे, ने शाहरुख़ को अपनी एक फिल्म में रोल ऑफर किया। रोले तो साइड हीरो का ही था, पर यह भी बॉलीवुड की उस दौर की रवायती हीरो से अलग था। फिल्म का नाम था Darr। जी हाँ डर, जिसका डायलाग क..क..क…किरन एक मील का पत्थर बन गया। शाहरुख़ खान का एक सनकी और जुनूनी आशिक़ के किरदार ने लोगों को अपना कायल बना दिया। वैसे तो यह फिल्म, सनी देओल की थी, पर सारी रौनक शाहरुख़ ने लूट ली।

इसके बाद आने वाली फिल्मों ने शाहरुख़ ने साबित कर दिया की वह बॉलीवुड और हिंदुस्तान की अवाम के दिलों में हुकूमत करने आये हैं, और यह वह लम्बे वक़्त तक करने वाले हैं।

राज से राहुल तक: शाहरुख खान का किंग ऑफ़ रोमांस बनने का सफर!

वैसे तो शाहरुख़ खान ने हर तरह के रोल से लोगों को अपना दीवाना बनाया है, इसमें चाहे पठान का वह एक्शन पैक्ड रॉ एजेंट हो, या डर का वह जुनूनी आशिक़, पर बात जब रोमांस की आती है, तो शाहरुख़ का कोई मुक़ाबला नहीं है। शाहरुख़ को किंग ऑफ़ रोमांस कहाँ जाता है, जिसमे कोई दो राय नहीं हैं।

Iconic Love Stories

बॉलीवूड की तारीख के कुछ यादगार लम्हात शाहरुख की रोमांटिक फिल्मों की बदौलत ही हुवे हैं। दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे और कुछ कुछ होता जैसी फिल्मों ने ना सिर्फ लाखों लोगों के दिलों पे कब्ज़ा किया बल्कि हिंदी फिल्मों में मोहबत भरी फिल्मों के सफर को फिर से शुरू किया और नए मैयार भी क़ायम किये।

शाहरुख़ खान को जज़्बाती सतह पर नाज़रीन से जुड़ने की उनकी सलाहियत ने ही उनको किंग ऑफ़ रोमांस बनाया। King of Romance बनने का सफर शुरू हुआ दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे में राज के किरदार के साथ। इस मशहूर फिल्म ने न सिर्फ दिलों को जीत लिया बल्के हिंदुस्तानी सिनेमा की तारिख में अपना एक अलग ही मक़ाम बनाया।

Romantic Dialogues

शाहरुख़ खान की फिल्मो के डायलॉग्स लोगों के दिलों में उतर गए और हिंदुस्तानी कल्चर का एक हिस्सा से बन गए है। चाहे वह दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का सेनोरिटा! बड़े बड़े देशो में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं को ले लीजिये या दिल तो पागल है से “राहुल, नाम तो सुना होगा” और “बाजीगर” से “कभी-कभी कुछ जीतने के लिए कुछ हारना भी पड़ता है, और हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं।

Leading Ladies

कहानी जारी है, अगले सफ़े पे