होम / एक किस्त, एक दास्तान / दर-ए-इश्क़: मोहब्बत और खौफ़ की दास्तान
एक किस्त, एक दास्तान

दर-ए-इश्क़: मोहब्बत और खौफ़ की दास्तान

लखनऊ की रहस्यमयी हवेली, सुर्खाब की रूह और आशेर की मोहब्बत की ऐसी दास्तान, जहां इश्क़ और खौफ़ आमने-सामने खड़े हैं।

दर-ए-इश्क़ की कहानी में रहस्यमयी हवेली, सुर्खाब की रूह और आशेर

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा

एक रात, जब आशेर अपने कमरे में था, तो उसने महसूस किया कि हवा में वही पुरानी गुलाब और राख की महक फिर से घुलने लगी है। उसके कमरे के कोने में लगी दीवार पर एक परछाई उभरी। वह परछाई धीरे-धीरे एक चेहरा और फिर एक ज़हूर (आकृति) में बदल गई। यह सुर्खाब थी।

“तुम्हारी रूह से जुड़कर भी मैं पूरी तरह आज़ाद नहीं हुई, आशेर,” सुर्खाब ने गहरी, उदास आवाज़ में कहा।
उस दर्द को आशेर ने महसूस किया। वह बोला सुर्खाब “मैंने तो अपनी जान की बाज़ी लगाई थी। अब और क्या करना होगा, जिससे तुम्हारा दर्द ख़तम हो जाये और तुम आज़ाद हो जाओ। में तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूँ सुर्खाब। “

सुर्खाब ने खामोशी से उसके करीब आते हुए कहा, “तुमने कुर्बानी तो दी, लेकिन मोहब्बत को अधूरा छोड़ दिया। मोहब्बत सिर्फ अपनी रूह देने का नाम नहीं है; ये दोनों रूहों का एक-दूसरे में समा जाना है।”

आशेर ने सवालिया नजरों से पूछा, ” पर उस रात मैंने तुमको अपने अंदर समाते हुवे महसूस किया था!”

सुर्खाब ने कहा “आशेर, अभी एक और जंग बाक़ी है, पर वह जंग आसान नहीं है।”

आशेर बोला “सुर्खाब, मेरी मोहब्बत पर शक मत करो। मैं इस इम्तिहान के लिए भी तैयार हूँ।”

सुर्खाब ने आशेर को हवेली की एक और कहानी सुनाई, जो उसने पहले कभी नहीं बताई थी।
“इस हवेली का एक ऐसा हिस्सा है, जहां मेरी रूह का आखिरी टुकड़ा कैद है। वह हिस्सा अभी भी मेरे पुराने वादों और उस इंसान की बेवफाई का गवाह है। जब तक वह टुकड़ा आज़ाद नहीं होता, मैं पूरी तरह तुम्हारी नहीं हो सकती।”

आशेर के दिल में हलचल मच गई। वह समझ गया कि हवेली के और अंदर जाना होगा। वह जगह खतरों से खाली नहीं थी।
“क्या मुझे उस जगह जाना होगा?”
“हाँ,” सुर्खाब ने कहा, “लेकिन इस बार तुम अकेले नहीं होगे। मेरी मोहब्बत तुम्हारे साथ होगी। लेकिन याद रखना, वहाँ जो भी देखोगे, वो तुम्हें डराएगा। तुम्हें अपने दिल और इरादे को मजबूत रखना होगा।”

अगली रात, आशेर और यूसुफ़ फिर से हवेली पहुंचे। यूसुफ़ ने अपनी नाखुशी ज़ाहिर की।
“मैं तुम्हारे साथ हूँ, लेकिन मुझे लगता है कि ये सही नहीं है। यह जगह हमें खत्म कर सकती है।”
आशेर ने उसे भरोसा दिलाया। “यूसुफ़, अगर यह मोहब्बत की आखिरी मंज़िल है, तो मैं इसके लिए कुछ भी करूँगा।”

जैसे ही वे हवेली में दाखिल हुए, अंदर का माहौल पहले से भी ज्यादा डरावना था। दीवारों पर पुरानी तस्वीरें थीं, जिनके चेहरे धुंधले हो चुके थे। एक गहरी आवाज़ गूंज रही थी, जैसे कोई अजनबी उनकी मौजूदगी को महसूस कर रहा हो।

हवेली के अंदर का वह हिस्सा, जहां सुर्खाब ने अपनी रूह का टुकड़ा कैद बताया था, एक छिपे हुए तहखाने में था। दरवाजा बंद था, और उस पर कुछ लिखा हुआ था: “इश्क़ के आखिरी इम्तिहान के लिए तैयार हो जाओ।”

कहानी जारी है, अगले सफ़े पे