तेरी उल्फत में – मेरी मोहब्बत फरेब नहीं है – क़िस्त 12 (पन्ना 2)
“यार तुम सब तो शमशेर सर की तरह मेरे पीछे लग गए हो।” अरसलान हंसते हुए बोला।
सिमरन बोली “सर ने भी तुमसे शादी करने को बोला!” इसपर अरसलान ने हामी भरी।
“मेरे भाई अब तो यह बात तय है कि तेरी लाइफ में एक तुफानी हस्ती आने वाली है। मुझको लगता तो था कि शमशेर सर तुझको पसंद करते हैं, पर इतनी जल्दी तुझको वह अपना बेटा बना लेंगे, यह मैंने नहीं सोचा था। भाई तू तैयार हो जा, तेरी लाइफ में सुनामी आने वाली है।” राज मज़े लेकर बोला तो अरसलान बोला, “क्या बक रहा है, कैसा तूफ़ान और कैसी सुनामी यार।”
“मेरे बच्चे तुम समझे नहीं। मुझे भी लगता था ऐसा। और तुम्हारी बातों से अब मुझे भी यकीन होने लगा है। राज तुम सही कह रहे हो, इसका तो बैंड बजने वाला है।” सना ने शोखी से अरसालान से कहा।
“यह क्या रायता फैला रहे हो तुम सब। क्या कहना चाह रहे हो।” अरसलान थोड़ा गुस्से से बोला।
“मेरे प्यारे भाई, आपकी लाइफ में आने वाली सुनामी जो है, उसको दुनिया कशिश के नाम से जानती है। शमशेर सर का आपकी लाइफ में इतना ज़्यादा इंटरेस्ट, साफ दिख रहा है कि हम लोग जल्दी ही कशिश को भाभी बोलने लगेंगे। “हिना ने मज़े ले के कहा और सब हंसने लगे।
“तुम सबका दिमाग खराब हो गया है, औल-फौल बक रहे हो।” अरसलान ने टालते हुए कहा।
“देख लेना बेटा, जल्द ही होगा ऐसा।” सब मिल के बोले और ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे।
फोन की रिंग से साहिल के ख्यालों को ब्रेक लगा। वह ऑफिस के एक प्रोजेक्ट पे काफ़ी मसरूफ़ था। उसने फोन उठाया तो देखा कि कई मैसेजेस आए हैं। फोन रिसीव किया तो दूसरी तरफ से सोनी बोली “तो आप हमको इग्नोर कर रहे हैं। कितने मैसेजेस किए, आपने किसी का जवाब नहीं दिया।”
साहिल बोला “नहीं ऐसा नहीं है। मैं काम में मसरूफ था।”
सोनी बनावटी गुस्से से बोली “रहने दीजिए साहिल, अगर हम दूसरे नंबर से कॉल ना करते तो आप इसका भी आंसर नहीं करते।”
साहिल बोला “मैं सच कह रहा हूं, सोनी मैं सच में बिजी था, वरना आपका फोन मैं कभी इग्नोर करता हूं क्या!”
“हम्म. चलिये माफ़ किया इस बार, असल में हम आपसे नाराज़ नहीं रह सकते। यह बात आप जानते हैं। असल में मुझे आपको इनवाइट करना है, आज हमारी सालगिरा है। हमने एक छोटी सी दावत रखी है, जिसमें कुछ बेहद खास लोगों को बुलाया है।” सोनी मुस्कुराते हुए बोली।
“तो क्या मैं आपके लिए इतना खास हूं।” साहिल बोला।
“साहिल आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि आप हमारे लिए कितने खास हैं। बस इसलिए हम अब आपसे और ज़्यादा दूर नहीं रह सकते। आज आपको हमसे मिलना ही होगा।”
“जी मैं जरूर आऊंगा, मैं भी तो आपसे मिलना चाहता हूं।” साहिल बोला।