तेरी उल्फ़त में

तेरी उल्फत में – मेरी मोहब्बत फरेब नहीं है – क़िस्त 12 (पन्ना 4)

Amaan ·नवम्बर 29, 2026 ·17 मिनट में पढ़ें

“साहिल मैं जनता हूं कि ये सब आपके लिए थोड़ा अजीब है। पर मैं आपको पसंद करती हूं। कॉलेज से ही मैं आपकी सादगी को पसंद करने लगी थी। पर आपके दिल के हाल को देखते हुए मैं एकदम से अपनी मोहब्बत को ज़ाहिर नहीं कर सकती थी। इसलिए मैंने सोनी का सहारा लिया। और सोनी के ज़रिए मैंने आपके दिल को टटोला और उसमें अपने लिए जगह बना ली। यकीन कीजिए सोनी के ज़रीये कहा हर लफ्ज मेरे ही दिल से निकला था। मैंने आपसे सच में मोहब्बत करी है।” अलविना ने साहिल से कहा जो एक गहरी सोच में था।

आपने मोहब्बत तो की पर एक झूठ की बुनियाद पे। मैं कैसे मान लूं कि यह मोहब्बत ही है। हो सकता है कि आपको मुझपर तरस आ गया हो। मैंने आपको एक अच्छे दोस्त की हैसियत से सब कुछ बताया। और सोनी को अपने दिल में जगह दी। जब सोनी मुझसे नाराज़ हुई तो मैं अपने आपको गुनाहगार मानने लगा। आपके फोन का इंतजार करता था। आपसे सब कुछ शेयर करने लगा था। मुझे लगा कि शायद खुदा ने मुझे मेरी इबादत के एवज सच्ची मोहब्बत से नवाजा है। पर यह मोहब्बत तो एक फरेब पे कायम है। साहिल ने काफ़ी टूटे लहजे में कहा।

नहीं साहिल मेरी मोहब्बत फरेब नहीं है। मैं आपकी वही सोनी हूं जिसके साथ आप अपना सब कुछ शेयर करते थे। मैंने आपसे जो कुछ भी कहा वह सच ही कहा है। अलविना ने साहिल को हसरत भरी निगाहों से देखते हुए कहा।

“आप मेरी सोनी नहीं हैं, आप अलविना हैं। मेरी सोनी तो बड़ी ही सिंपल सी लड़की थी। आप तो बहुत बड़ी हस्ती हैं। मेरा और आपका क्या मेल। पर आपने अच्छा नहीं किया, आपने मुझसे मेरी सोनी को छीन लिया। क्या हक बनता है आपका मेरी जिंदगी में दखल देने का। मेरी मोहब्बत को फिर आपने मुझसे जुदा कर दिया।” साहिल के लहजे में सख्त कोफ्त थी।

साहिल मुझे पता है कि ये सब थोड़ा ज़्यादा हो गया, इसलिए मैंने आज आपको सब कुछ सच बता दिया है। हां पर मैंने शायद गलत किया। पर आप सोचिए, कि अगर अलविना साहिल से अपनी मोहब्बत का इज़हार करती तो क्या साहिल उसे कुबूल कर लेता। सोनी ने साहिल के दिल में मोहब्बत की शमा रोशन करी है, जो शायद अलविना कभी ना कर पाती। और अलविना शायद यह बर्दाश्त नहीं कर पाती। इसलिए उसने सोनी का सहारा लिया, ताकि वह अपनी मोहब्बत को पा सके। अलविना ने भरे गले से अपनी बात कही।

कुछ देर कोई कुछ नहीं बोला। दोनों चुपचाप बैठे रहे।

फिर अलविना बोली “शायद आपकी नारज़गी जायज़ है। मैने अपनी हद पार कर दी। पर मैं भी क्या करती, यह दिल तो मजबूर है। आपको जानने के बाद, मैं आपको पसंद करने लगी। आपके अंदर दर्द था और मेरे दिल में आपके लिए मोहब्बत, बस यही सोचा कि मैं अपनी मोहब्बत से आपके दर्द को खत्म करूंगी। पर शायद यह गलत था। लेकिन साहिल कोई फैसला लेने से पहले यह जरूर सोचिएगा कि आपकी सोनी का दिल और अलविना का दिल एक ही है। अलविना या सोनी कोई भी हो जज्बात एक है, मोहब्बत का जज्बा एक है और हमारी रूह एक है।”

शेयर करें:FacebookXPinterest