तेरी उल्फ़त में

तेरी उल्फत में – मेरी मोहब्बत फरेब नहीं है – क़िस्त 12 (पन्ना 3)

Amaan ·नवम्बर 29, 2026 ·17 मिनट में पढ़ें

“पर साहिल मुझे एक बात का डर लगता है, कि कहीं आपको मैं पसंद ना आई तो क्या होगा।” सोनी बोली।

“आप कुछ ज़्यादा ही सोचती हैं। आप बहुत अच्छी हैं बस यह बात याद रखिए।” साहिल बोला।

“हम्म.. आपको मैं एड्रेस टेक्स्ट कर रही हूं, आप जल्दी से पहुंचना। आपको आठ बजे आना है। अभी फाइव ओ क्लॉक हुए हैं। आना जरूर साहिल, हम आपका इंतजार करेंगे।” यह कहकर उसने फोन कट कर दिया।

शाम को 7:45 PM को साहिल होटल गुलमार्ग के रिसेप्शन पे खड़ा था। रिसेप्शन पर उसने पूछा “मुझे दीवाने खास हॉल में जाना है। मेरा नाम साहिल है।” रिसेप्शन पे बैठी लड़की ने कहा “जरूर सर, मैं अभी आपकी हेल्प करती हूं।” यह कहकर उसने एक दूसरी लड़की को कुछ समझाया और वह साहिल को लेकर लिफ्ट की तरफ बढ़ गई। होटल के इलेवंथ फ्लोर पे जाकर लिफ्ट रुकी।

“सर यह हमारा वीआईपी एरिया है, सिर्फ कुछ चुनिंदा लोग ही यहां आते हैं।” उस स्टाफ मेंबर ने दीवाने खास हॉल का दरवाजा खोलते हुए कहा।

हॉल में कोई नहीं था, यह देखकर न्यूटन बोला “यहाँ तो एक पार्टी है, पर अभी तक कोई आया नहीं है।”

उस लड़की ने कहा “सर बिल्कुल हमारी मैम का आज बर्थडे है। दावत भी है। हमारी मैम कुछ खास लोगों को ही बुलाती हैं। और इस बार सिर्फ आपको ही बुलाया है।”

“मतलब! यहां और कोई भी इन्वाइटेड नहीं है। आप एक बार चेक कर लीजिए, मैं इतना वीआईपी नहीं हूं। कहीं आप मुझे गलत हॉल में तो नहीं ले आई हैं।” साहिल हैरानी से बोला।

“नहीं साहिल आप बिल्कुल सही जगह पर पहुंचे हैं। और हमारे लिए आपसे ज़्यादा खास कोई नहीं है।”

साहिल आवाज की तरफ मुखातिब हुआ। सामने अलविना खड़ी मुस्कुरा रही थी। उसे देखकर साहिल हैरान था।

आप यहां कैसे, मुझे तो सोनी ने यहां बुलाया था। क्या आप जानती हैं सोनी को? साहिल को कुछ समझ नहीं आ रहा था।

“साहिल आप पहले तशरीफ रखिए। इतना परेशान ना होइए।” अलविना ने उसके लिए चेयर लगाते हुए कहा।

साहिल बैठ गया। अलविना उसके पास बैठे हुए बोली “साहिल आप इतनी जल्दी घबरा क्यों जाते हैं।”

“मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है, मुझे यहां सोनी ने बुलाया है ….” साहिल कुछ बोलता उससे पहले अलविना ने न्यूटन के मुंह पर हाथ रखकर कहा, “साहिल मैं सोनी, आपके सामने है।”

“क्या! पर आप तो अलविना हैं।” साहिल अभी भी नहीं समझा था।

अलविना मुस्कुराते हुई बोली “जी मैं अलविना ही हूं और मेरा पूरा नाम अलविना शाहबाज खान उर्फ ​​सोनी है।”

“यह क्या मज़ाक है अलविना! आप सोनी कैसे हो सकती हो।” साहिल ने कहा।

“क्यों साहिल, मैं सोनी क्यों नहीं हो सकती। आप चाहें तो हमारा इम्तेहान ले सकते हैं।” अलविना ने मुस्कुराते हुए कहा। साहिल को कुछ समझ नहीं आया तो वह कुछ खास बातें जो उसने किसी से शेयर नहीं करी, अलविना से पूछी, जिसका अलविना ने आराम से जवाब दे दिया और बोली “आप बेकार में मुझसे सवाल कर रहे हैं, अपने दिल से पूछिए, क्या आपको नहीं लगता कि मैं आपकी सोनी हूं।”

शेयर करें:FacebookXPinterest