तेरी उल्फ़त में

तेरी उल्फत में – मेरी मोहब्बत फरेब नहीं है – क़िस्त 12 (पन्ना 6)

Amaan ·नवम्बर 29, 2026 ·17 मिनट में पढ़ें

अलविना मस्कुराते हुई बोली “तुमको पता है ना कि तुम कितने बड़े स्टुपिड हो।”

“हां पता है, पर अब अगर तुमने मोहब्बत की है तो झेलना तो पड़ेगा” साहिल बोला।

“पता है और मैं इसी स्टुपिड से प्यार करती हूं, और इस स्टुपिड से नाराज़ भी नहीं हो सकती। अब चलो मैं तुम्हारी मेहमान नवाजी करती हूं!” अलविना अंदर जाते हुए बोली।

“मेहमान नवाजी से तुम्हारा मतलब खाने से ही है ना या…?” साहिल बोला।

“हां फिलहाल तो वही है, पर तुम्हारी हरकतों पे भी बहुत कुछ डिपेंड करता है।” अलविना ने हाथ मलते हुए जवाब दिया।

“हां-हां मैं बहुत अच्छा इंसान हूं, कोई गलत हरकत नहीं करता।” साहिल बोला।

“घबराइए मत साहिल, हम बिगड़े लोगों को अच्छे से सुधारते हैं, और आपके लिए हम अकेले काफ़ी हैं।” अलविना ने हंसते हुए कहा। तो साहिल भी हंसते हुए हॉल में चला गया।

बाहर बारिश रुक चुकी थी और चांद अपने पूरे शबाब के साथ मुस्कुरा रहा था। साहिल और अलविना की मोहब्बत की शुरुआत हो चुकी थी। आसमान में निकले चांद और तारे उसके गवाह थे।

ज़मीन और आसमान का रिश्ता

“कहां से आ रही हो कशिश इतनी रात को! वक्त देखा है आपने। आज आप ऑफिस भी नहीं आई थीं। कहां मसरूफ है इतनी, कि आपको वक्त का भी ख्याल नहीं है!” शमशेर खान ने कशिश को टोका जो काफ़ी देर रात घर में दाखिल हो रही थी।

“ओह… पापा आप जानते हैं कि अगले हफ्ते हमारी सालगिरह है। बस हम उसी के लिए शॉपिंग कर रहे थे। हम आपके लिए भी काफी कुछ लाए हैं। और पापा ज़ैन था हमारे साथ, फ़िक्र कैसी?” कशिश ने सामान रखते हुए खुशी – खुशी जवाब दिया।

“तुमको पता है ना कि सिकंदर ने कितना बड़ा धोखा दिया है हमको, और कई केस में तो ज़ैन का भी हाथ आया है। फिर भी तुम, ज़ैन से मिल रही हो।” शमशेर खान ने ग़ुस्से से कहा।

“नहीं पापा, ज़ैन ऐसा नहीं कर सकता, वह तो आपकी बहुत इज्जत करता है, ये सब जो कुछ हुआ उसमे ज़ैन का नाम गलती से आ गया है।” कशिश ज़ैन की तरफ़दारी करते हुए बोली।

“वह कितना शरीफ है, इसका अंदाज़ा हमको उसी दिन लग गया था जब कॉलेज में उसे चांटे खाते हुए मवालिओं के साथ पकड़ा था। एक बात सुन लो कशिश, अब आप ज़ैन से दोबारा नहीं मिलिएगा। हम नहीं चाहते कि वह आपको कोई नुक्सान पहुंचाएँ।” शमशेर खान ने समझाते हुए कहा।

“पापा आप जानते हैं कि हम दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं।” कशिश गुस्से से बोली।

“कान खोल के सुन लो कशिश, ज़ैन और तुम्हारा रिश्ता किसी भी कीमत पर नहीं होगा। आज के बाद इस मसले पे हम और बहस नहीं करेंगे।” शमशेर खान फैसला करते हुए वहां से चले गए। कशिश गुस्से से वहीं खड़ी रही।

शेयर करें:FacebookXPinterest