तेरी उल्फत में | अफवाहें, मोहब्बत और दर्द का अनकहा पहलू | क़िस्त 06
अलविना को अपने कानों पर यकीन भी नहीं हुआ! वह कितनी आसानी से इतने बड़े प्लान का मोहरा बनी थी। उसने अपने सबसे करीबी दोस्त कोमल से धोका खाया था। उसे याद आया कि हिना ने कहा था कि न्यूटन ऐसा कुछ नहीं कर सकता। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसकी […]

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा
अलविना को अपने कानों पर यकीन भी नहीं हुआ! वह कितनी आसानी से इतने बड़े प्लान का मोहरा बनी थी। उसने अपने सबसे करीबी दोस्त कोमल से धोका खाया था। उसे याद आया कि हिना ने कहा था कि न्यूटन ऐसा कुछ नहीं कर सकता। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसकी आंखों से अफसोस के आंसू टपकने लगे। वह अपने रूम में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। वह न्यूटन के बारे में सोचने लगी। उसने क्या कर दिया। सबसे ज़्यादा दुख और नुकसान उसी को हुआ है। उसको कुछ समझ नहीं आया तो उसने अपनी मॉम को फोन किया “मॉम, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है।” “क्या हो गया बेटा” दूसरी तरफ से उसकी मॉम ने पूछा। जवाब में अलविना ने सब बता दिया। वह बता रही थी और रो रही थी।
तब उसे मॉम ने उसे समझाया “देखो बेटा, आपसे गलती हुई है, जिसकी सजा कोई दूसरा उठा रहा है। अंजाने में ही सही आपसे भूल बहुत बड़ी हुई है। बेटा हम चाहते हैं कि आप इसे अपने हिसाब से सुधारिये। बस इसका ध्यान रखिएगा की उस लड़के को और परेशानी ना उठानी पड़े। अब चुप हो जाओ और सब सही करो। तुम एक अच्छी बच्ची हो और हमको यकीन है कि तुम सब सही करोगी।”
"जो ग़लतफहमियां थीं, वो टूट गईं एक पल में,
मोहब्बत ने साबित किया, सच्चाई छुपती नहीं धड़कन में।"
अपनी मॉम की सलाह ने अलविना पे जादू का असर किया। वह चुप हो गई और सोचने लगी। फिर एक फैसला लेकर वह अपने रूम से मैनेजमेंट सेक्शन की तरफ चल दी। कुछ देर बाद वह डिपार्टमेंट हेड को सबकुछ बता चुकी थी। डिपार्टमेंट हेड गुस्से से बोले “आपको पता है जो गलती आपने की है उसका कितना बड़ा असर हुआ है। न्यूटन ने सुसाइड करने की कोशिश कर डाली है। अगर आपने खुद ये सब करने की बजाए कॉलेज मैनेजमेंट से बात की होती तो ऐसा मसला नहीं होता।”
अलविना ने सर झुका के कहा “मुझसे गलती हुई है। आप कोई भी एक्शन ले लीजिए। पर आप न्यूटन को एक्सटेंशन दे दीजिए।”
डिपार्टमेंट हेड बोलें “अगर मैंने एक्शन लिया तो आपका साल खराब होगा। फाइनल सेमेस्टर है आपका भी। और जो कुछ आपने बताया है अगर वह सही है तो आप भी कहीं न कहीं अंजाने में यह कर बैठी हैं। मुझे न्यूटन पे गुस्सा सिर्फ उसकी झूठी गॉसिप्स के लिए था, वह इतना लपरवाह हो गया कि… खैर मैं अपने लेवल पे इस पूरे मसले पर गौर करूंगा। मुझे न्यूटन के एक्सटेंशन का लेटर भी इश्यू करना है।”
“सर क्या वह लेटर आप मुझे दे सकते हैं?” अलविना ने रिक्वेस्ट की।
“हम्म्म वाय, माफ़ी मांगनी है उससे?” डिपार्टमेंट हेड ने टाइप करते हुए पूछा।
“माफ़ी का सवाल है ही कहां। इतनी बड़ी गलती के बाद। बस मैं यह चाहती हूं कि मेरी वजह से न्यूटन को सिर्फ़ परेशानी हुई है। शायद इस लेटर से मैं उसे थोड़ी सी खुशी दे दूं। “अलविना ने धीरे से कहा।
“ठीक है, न्यूटन अभी लाइफ-लाइन नर्सिंग होम में। तुम लेटर वहीं दे देना उसे।” डिपार्टमेंट हेड मुस्कुराते हुए बोले।
कहानी जारी है, अगले सफ़े पे