तेरी उल्फत में | कशिश और अरसलान के टकराव की पहली झलक | क़िस्त 07
“मोहित जी, मेरे केबिन के डेकोरेशन का क्या स्टेटस है?” आते ही उसने मोहित से पूछा। मोहित ने जवाब दिया “जी मैम, काम शुरू हो गया है। आपको डिजाइन के सैंपल मैंने ईमेल कर दिए हैं। आप पसंद कर लिजिये।” “कौन सा केबिन रेनोवेट हो रहा है यहां मोहित?” शमशेर खान ने ऑफिस में दाखिल […]

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा
“मोहित जी, मेरे केबिन के डेकोरेशन का क्या स्टेटस है?” आते ही उसने मोहित से पूछा।
मोहित ने जवाब दिया “जी मैम, काम शुरू हो गया है। आपको डिजाइन के सैंपल मैंने ईमेल कर दिए हैं। आप पसंद कर लिजिये।”
“कौन सा केबिन रेनोवेट हो रहा है यहां मोहित?” शमशेर खान ने ऑफिस में दाखिल होते हुए पूछा।
“सर, कशिश मैम का!” मोहित ने जवाब दिया।
हम्मम पर इतनी जल्दी क्या है, अभी कशिश को एक अलग केबिन देना बेकार है। अभी इसको काम तो सीख लेने दो। जब अलग केबिन के लायक होगी तो अलग केबिन मिल जाएगा।”
“पर पापा…” कशिश हैरान थी शमशेर खान की बात पे।
“देखो कशिश, तुम अभी यहां बिल्कुल नई हो, पहले यहां काम सीखो सबके साथ मिलकर और अपने आपको साबित करो फिर हम कोई बात करेंगे।” शमशेर खान ने मुस्कुराते हुए कहा।
“पापा हम मालिक हैं यहां के, अब क्या हमको मुलाजिमों के साथ काम सीखना पड़ेगा। ये सब मुलाजिम है हमारे, ये हमारी तौहीन है।” कशिश गुस्से और गुरूर से बोली।
“अपनी आवाज़ और लहजे को काबू में रखो। लोगों की इज्जत करना सीखो। ये सब लोग मेरे अपने हैं। मैंने इन्हें हमेशा अपने परिवार का हिस्सा समझा है। अपने दिमाग में एक बात बिठा लो, तुम यहां सीखने आई हो। इसलिए मेरी नज़र में तुम में और बाकी सब में कोई फर्क नहीं है।” शमशेर खान ने सख्त लहजे में सबको हैरान कर दिया।
सब लोग सकते में आ गए। शमशेर खान फिर बोले “मोहित एक जरूरी मीटिंग करनी है। अरसलान कहां है। उसे कहो कि अपने दोस्तों के साथ तीस मिनट में कॉन्फ्रेंस रूम में मिले। कशिश आप भी मीटिंग में शामिल होंगी।”
सब सही वक्त पर मीटिंग रूम में बैठे थे। शमशेर खान और मोहित कुछ देर बात करते रहे, सब खामोशी से बैठे थे। कुछ देर बाद शमशेर खान सबसे मुखातिब हुए। “हाल ही में हमारी कंपनी को एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। प्रोजेक्ट काफ़ी बड़ा है और उसमे काफ़ी लोगों की ज़रूरत है। प्रोजेक्ट शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन हमने मोहित के साथ मिलकर यह फैसला किया है कि हम लोग अपनी तैयारी जल्द ही कर देंगे।” इतना कह के शमशेर खान चुप हो गए। उन्होंने मोहित को इशारा किया।
मोहित बोला “जी सर मैं बाकी समझा देता हूं।” फिर वह बाकी लोगों की तरफ मुखातिब होते हुए बोला
कहानी जारी है, अगले सफ़े पे