होम / फ़नकार / रॉबर्ट डाउनी जूनियर! नशा, जेल, मोहब्बत और आयरन मैन, हार कर जीतने वाले फ़नकार की दास्तान!
फ़नकार

रॉबर्ट डाउनी जूनियर! नशा, जेल, मोहब्बत और आयरन मैन, हार कर जीतने वाले फ़नकार की दास्तान!

जेल की सलाख़ों से Iron Man और ऑस्कर तक, रॉबर्ट डाउनी जूनियर की गिरावट, मोहब्बत और वापसी की सच्ची दास्तान। पढ़िए उनकी पूरी जीवनी हिंदी में।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की जीवनी, जेल से ऑस्कर तक की दास्तान

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा

तब उस शख़्स ने अपनी लत को जिन अल्फ़ाज़ में बयान किया, वो आज भी रोंगटे खड़े कर देते हैं: “ऐसा लगता है जैसे मेरे मुँह में शॉटगन की नाल है, उंगली ट्रिगर पर है, और मुझे उस बंदूक़ के लोहे का ज़ायक़ा अच्छा लगने लगा है।”

यह किसी नॉवेल या फ़िल्म का सीन नहीं है, बल्कि एक अदाकार की ज़ाती ज़िन्दगी का वह अँधेरा है, जिससे गुज़र कर आज वह दुनिया के सबसे नायाब और बेहतरीन अदाकारों की फ़ेहरिस्त में शुमार होते हैं। इस अदाकार को लोग उनके असली नाम से कम, और उनके परदे के नाम से ज़्यादा जानते हैं, यानी Tony Stark, या कहिए Iron Man!

Robert Downey Jr. सिर्फ़ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक मिसाल हैं। एक ऐसा दौर था, जब ज़िन्दगी की हर रौशनी बुझती जा रही थी। मगर वही शख़्स बाद में Iron Man बना, ना सिर्फ़ परदे पर, बल्कि हक़ीक़त में भी।

“वो जो गिरा था सबसे नीचे, वही सबसे ऊँचा उठा, क्योंकि उसके पास खोने को कुछ न बचा था।”

जी हाँ, हम बात कर रहे हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर की। एक मारूफ़ अदाकार, गायक और प्रोड्यूसर, जिन्होंने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया में हॉलीवुड फ़िल्मों का एक नया रुझान पैदा किया। जिस तरह लोग उन्हें अमेरिका में पसंद करते हैं, उसी तरह हिंदुस्तान की गलियों में भी उनके दीवाने हैं। पर रॉबर्ट की ज़िन्दगी इतने उतार-चढ़ाव से भरी रही है कि उस पर एक पूरी फ़िल्म बन जाए। तो आइए मेरे दोस्त, शुरू करते हैं यह दास्तान।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर | तफ़्सीलात

तफ़्सीलमालूमात
पूरा नामRobert John Downey Jr.
पैदाइश4 अप्रैल 1965, मैनहैटन, न्यूयॉर्क सिटी (USA)
उम्र61 साल (2026 में)
वालिद / वालिदाRobert Downey Sr. (फ़िल्मसाज़) / Elsie Ann Ford (अदाकारा)
पेशाअदाकार, प्रोड्यूसर, गायक
शादीDeborah Falconer (1992 से 2004), Susan Downey (2005 से अब तक)
बच्चेIndio (1993), Exton (2012), Avri (2014)
क़दलगभग 5’8″ (1.73 मीटर)
पहचानTony Stark / Iron Man (MCU, 2008 से 2019), Doctor Doom (2026 से)
अवॉर्ड्सऑस्कर (2024, Oppenheimer), 2 BAFTA (Chaplin, Oppenheimer), 3 Golden Globe (Ally McBeal, Sherlock Holmes, Oppenheimer)
बिज़नेसTeam Downey (प्रोडक्शन हाउस, पत्नी Susan के साथ), Footprint Coalition
आने वाली फ़िल्मेंAvengers: Doomsday (18 दिसंबर 2026), Avengers: Secret Wars (17 दिसंबर 2027)
शौक़म्यूज़िक, विंटेज कारें, मार्शल आर्ट्स (Wing Chun)

आग़ाज़ | बचपन, कैमरा और पहला ज़हर

जानिए उस बच्चे के बारे में, जिसे कैमरा भी बचपन में मिला और नशा भी।

कहानी जारी है, अगले सफ़े पे