रॉबर्ट डाउनी जूनियर! नशा, जेल, मोहब्बत और आयरन मैन, हार कर जीतने वाले फ़नकार की दास्तान!
जेल की सलाख़ों से Iron Man और ऑस्कर तक, रॉबर्ट डाउनी जूनियर की गिरावट, मोहब्बत और वापसी की सच्ची दास्तान। पढ़िए उनकी पूरी जीवनी हिंदी में।

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा
Susan कोई आम लड़की नहीं थीं। वो एक बेहद समझदार, पेशेवर और संतुलित सोच रखने वाली ख़ातून थीं। Robert उन पर फ़िदा हो गए, मगर Susan जानती थीं कि यह प्यार सिर्फ़ बातों से नहीं चलेगा।
फ़िल्म ख़त्म होने के बाद जब रॉबर्ट फिर से फिसलने के कगार पर थे, तो Susan ने साफ़ लफ़्ज़ों में कह दिया कि ड्रग्स और वो, दोनों एक साथ नहीं चल सकते। चुनना रॉबर्ट को था।
और फिर आई 2003 की गर्मियों की वो शाम। कैलिफ़ोर्निया के Pacific Coast Highway पर एक Burger King के बाहर गाड़ी में बैठे रॉबर्ट के अंदर एक लम्हे में कुछ बदल गया। उन्होंने अपने पास बचा सारा नशा उठाया और समंदर में फेंक दिया। बस, उसी दिन से आज तक, बीस साल से ज़्यादा हो गए, रॉबर्ट सोबर हैं। सोचिए, एक बर्गर की दुकान के बाहर शुरू हुई एक नई ज़िन्दगी!
Robert के लिए Susan की शर्त कोई अल्टीमेटम नहीं थी, यह ज़िन्दगी का दूसरा मौक़ा था। उस दिन के बाद उन्होंने धीरे-धीरे लेकिन मज़बूती से ख़ुद को बदलना शुरू किया: थेरेपी, मेडिटेशन, योग, मार्शल आर्ट्स (Wing Chun), और सबसे बढ़कर, Susan का साथ। 27 अगस्त 2005 को उन्होंने Susan से शादी कर ली, और तब से आज तक वो Downey के जीवन की रीढ़ हैं।
“इश्क़ जब शर्तों से नहीं, ज़िम्मेदारियों से बंधता है, तब वो ज़िन्दगी बदल देता है।”
द ग्रेट कमबैक: जब राख से उठा एक फ़ीनिक्स, और बना Iron Man!
The Singing Detective के बाद Gothika, Kiss Kiss Bang Bang (2005), Good Night, and Good Luck (2005) और Zodiac (2007) जैसी फ़िल्मों ने बता दिया कि फ़नकार लौट आया है। फिर जब Marvel Studios ने अपनी सिनेमाई कायनात (MCU) की बुनियाद डालनी चाही, तो उन्हें Tony Stark के लिए एक ऐसा चेहरा दरकार था: करिश्माई, flawed, मगर दिलफ़रेब। एक ऐसा इंसान जो टुकड़ों में टूटा हो, लेकिन अंदर से लोहा हो।
मगर Marvel के अफ़सरान इस नाम पर राज़ी नहीं थे। स्टूडियो अपनी पहली फ़िल्म ख़ुद फ़ाइनेंस कर रहा था, यानी दाँव बहुत बड़ा था। ऐसे में एक ऐसे एक्टर पर भरोसा करना, जो ड्रग केसों के लिए बदनाम रहा हो, पागलपन लगता था। लेकिन डायरेक्टर Jon Favreau अड़ गए। रॉबर्ट ने भी अपनी अना को किनारे रखा और स्क्रीन टेस्ट दिया, वो भी उस मुक़ाम पर जहाँ उनके क़द के एक्टर स्क्रीन टेस्ट को अपनी तौहीन समझते हैं। स्क्रीन टेस्ट देखा गया, और फ़ैसला हो गया। वो जोखिम इतिहास बन गया।
Favreau ने बाद में बताया कि उन्होंने रॉबर्ट को ही क्यों चुना:
कहानी जारी है, अगले सफ़े पे