होम / तेरी उल्फ़त में / तेरी उल्फत में | इज़हार-ए-मोहब्बत | क़िस्त 05
तेरी उल्फ़त में

तेरी उल्फत में | इज़हार-ए-मोहब्बत | क़िस्त 05

सिमरन ने अदा से कहा “अब जब अप्लाई किया ही है तुमने, तो मना करके मैं तुम्हारा दिल नहीं तोड़ने वाली। मुझे पता है कि तुम्हें कोई और लड़की तो पूछेगी नहीं। मैं ही मान जाती हूं।” राज बोला “ओह…. जब इतना पसंद था तो इतना गरम क्यों हो रही थी?” सिमरन हंसती हुई बोली […]

Izhaar E Mohabbat

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा

सिमरन ने अदा से कहा “अब जब अप्लाई किया ही है तुमने, तो मना करके मैं तुम्हारा दिल नहीं तोड़ने वाली। मुझे पता है कि तुम्हें कोई और लड़की तो पूछेगी नहीं। मैं ही मान जाती हूं।”

राज बोला “ओह…. जब इतना पसंद था तो इतना गरम क्यों हो रही थी?” सिमरन हंसती हुई बोली “वह तो मैं मज़े ले रही थी। कसम से तुम्हारी हालत देखने वाली थी। इतना डरे हुए थे कि अगर ड्रामा थोड़ा और चलता तो पता नहीं क्या हो जाता।”

राज बोला “तुम बहुत ज़ालिम हो, बच्चे की जान निकाल दी तुमने।” सिमरन हंसने लगी और बोली “अरे मेरा मासूम बच्चा! कितना डरता है।”

फिर राज बोला “अच्छा संडे को क्या आप फ्री हैं?” सिमरन हंसती हुई बोली “हैं ! क्या मुझे डेट पे ले जा रहे हो।”

राज बोला “नहीं, छोटा सा फंक्शन है। रूबी आपा की दोबारा शादी करवा रहे हैं। आप भी आइए। सबसे मिल लीजिएगा।”

सिमरन हंसती हुई बोली “वाह पहली डेट सीधे घर में। वो भी सबके साथ। मजा आ गया। पर मुझे डेट पर भी तो ले जाओगे या इसी तरह निपटा दोगे! मुझे बड़ा क्रेज है कि कोई मुझे भी डेट पे ले जाए। ”

राज बोला “जी सब होगा। आपके सब सपने पूरे होंगे, बस देखती जाइए।” सिमरन बोली “संडे डन है। मुझे पिक कर लेना।” “जी ज़रूर पिक कर लूंगा” राज ने कहा।

फिर दोनो खुशी – खुशी बाहर आ गए। राज मस्कुराते हुए अपनी सीट पे आकर बैठ गया। सब उसे घेर कर बैठे गए। हिना बोली “राज क्या हुआ। जल्दी बता?”

राज मस्कुराते हुए बोला “तुम लोग अब सिमरन को अपनी भाभी घोषित कर सकते हो।” यह सुन कर सभी बहुत खुश हो गए।


रूबी और जावेद का रुखसती का खुशनुमा दिन “खुशियों की रोशनी से सजा हर कोना”

संडे का दिन बहुत खुशनुमा था, वह अपने साथ रूबी और और जावेद के लिए एक नई जिंदगी का तोहफा लेकर आया था। मेजर शेखर का घर फूलों और छोटे छोटे बल्ब से रोशन था। गार्डन में एक खूबसूरत सा स्टेज बना था। अरसलान, राज, न्यूटन, रोहित दौड़ दौड़ कर सब तैयारियां कर रहे थे। सना और हिना रूबी को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थीं।

तभी राज का फोन रिंग किया, उसने देखा कि सिमरन का कॉल था। उसने आंसर किया।

सिमरन बोली “कैसे हो माई डियर बेबी?”

राज ने जवाब दिया “ठीक हूं स्वीटू, बस तैयारी में थक गया हूं। तुम तैयार हो। मैं आता हूं तुमको लेने।”

सिमरन ने जवाब दिया “हाय मेरा सोना साजन, मेरी कितनी फ़िक्र है! मैं तो खुशी से पागल हुई जा रही हूं। पर तुम बहुत थक गए हो लो यह जूस पी लो। ताकत आ जाएगी।

राज के सामने एकदम से सिमरन जूस का ग्लास लेकर आ गई। उसे एकदम से देखकर राज हड़बड़ा गया और बोला “तुम… तुम यहां कब आई?”

कहानी जारी है, अगले सफ़े पे