होम / तेरी उल्फ़त में / तेरी उल्फत में | इज़हार-ए-मोहब्बत | क़िस्त 05
तेरी उल्फ़त में

तेरी उल्फत में | इज़हार-ए-मोहब्बत | क़िस्त 05

न्यूटन सुबह – सुबह जॉगिंग करते हुए जा रहा था, उसे जल्दी – जल्दी हॉस्टल पहुंच कर, तैयार होने की फ़िक्र थी। उसी चक्कर में उसका ध्यान भटक गया, बिना देखे वह रोड क्रॉस करने लगा, तभी उसके सामने कार तेजी से रुकी, बहुत तेज़ी से ब्रेक लगाने पर भी वह न्यूटन के काफी पास […]

Izhaar E Mohabbat

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा

न्यूटन सुबह – सुबह जॉगिंग करते हुए जा रहा था, उसे जल्दी – जल्दी हॉस्टल पहुंच कर, तैयार होने की फ़िक्र थी। उसी चक्कर में उसका ध्यान भटक गया, बिना देखे वह रोड क्रॉस करने लगा, तभी उसके सामने कार तेजी से रुकी, बहुत तेज़ी से ब्रेक लगाने पर भी वह न्यूटन के काफी पास आ के रुकी। न्यूटन गुस्से से लाल हो गया और कार की ड्राइविंग सीट की खिड़कियों पे मुक्का मार कर गुस्से से बोलता है “बाहर निकल, दिखता नहीं है तुझे, आंखें नहीं हैं…….” इतना कहते ही – कहते न्यूटन की आवाज बंद हो जाती है, वह घबरा जाता है।

ड्राइविंग सीट पे एक लड़की थी। जो अपनी बड़ी – बड़ी स्याह आँखों से न्यूटन को घूर रही थी। उसके गुलाबी गाल गुस्से से और लाल हो गए थे। न्यूटन झट से कार के दरवाज़े से अलग हुवा। तभी लड़की ने ज़ोर से दरवाजा खोला। न्यूटन उसकी ठोकर खा के गिर पड़ा।

लड़की बाहर निकली, न्यूटन खड़ा हुआ। लड़की उसके पास पहुंची और न्यूटन को एक जोरदार तमाचा जड़ा। फिर गुस्से में बोली “दिखता तुझे नहीं है जोकर। गधों की तरह खुद रोड पे चल रहा है और मुझे अंधा कह रहा है। अगर ब्रेक ना मारती तो तू किसी हॉस्पिटल में पड़ा होता। समझे?” यह कहकर लड़की उसे घूरते हुए कार में वापस बैठकर चली गई।

न्यूटन उसकी कार को जाता देखता रह गया। वह चुप चाप, हॉस्टल आ गया। जब वह नहा के बाहर आया तो, रोहित और अरसलान, रूम में बैठे थे। न्यूटन को देख के दोनो ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे।

न्यूटन बोला “क्या हुआ, क्यों बावलों की तरह हंस रहे हो। क्लास में नहीं चलना।”

रोहित बोला “भाई तू क्लास को मार गोली, यह बता इतना बड़ा काम करने की प्रेरणा कहां से मिली? एक लड़की का गिरेबान पकड़ लिया तूने!”

न्यूटन बोला “यार मुझे क्या पता था कि कार में कौन है!” “हां और जब पता लगा तो काफ़ी ज़ोर का लगा। क्यूं? न्यूटन सर” अरसलान ने टांग खींची।

यार हो गया “उसने मुझे मारा भी तो! इंसल्ट हुई है मेरी और तुम मज़े ले रहे हो!”

रोहित बोला “भाई, इंसल्ट, तुझे पता भी है तू किससे मार खा के आया है। भाई तू इस कॉलेज के मजनू का नया हीरो हो गया है। तेरी चर्चा पूरे कैंपस में है।”

अरसलान ने कहा “वाह भाई वाह, क्या बात है न्यूटन सर।” “यार चुप करो फ़िज़ूल की बात!” न्यूटन झल्लाते हुए बोला

“अलविना शाहबाज खान, टॉपर स्टूडेंट। कॉलेज हॉकी टीम की कैप्टन, लड़के उससे बात करने को तरस्ते हैं और तुझे उसने थप्पड़ मारा है। किसी को भाव नहीं देती वह! अब अगर तू उससे पंगा लेगा तो भाई सब तेरी पूजा ही करेंगे। रोहित ने पूरा खुलासा किया। फिर दोनों न्यूटन की खिंचाई करते रहे।

कहानी जारी है, अगले सफ़े पे