तेरी उल्फत में | इज़हार-ए-मोहब्बत | क़िस्त 05
शाम तक पूरे कॉलेज कैंपस में अफवाहें फैल चुकी थी। दूसरे दिन अलविना सुबह, अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस कर रही थी। तभी उसकी एक दोस्त ने उसे बताया “यार, तुमने जिस लड़के को कल थप्पड़ मारा था, उसने तो हद कर दी है। पूरे कॉलेज कैंपस मैं ढिंडोरा पीट रहा है कि उसका तुम्हारा […]

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा
शाम तक पूरे कॉलेज कैंपस में अफवाहें फैल चुकी थी। दूसरे दिन अलविना सुबह, अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस कर रही थी। तभी उसकी एक दोस्त ने उसे बताया “यार, तुमने जिस लड़के को कल थप्पड़ मारा था, उसने तो हद कर दी है। पूरे कॉलेज कैंपस मैं ढिंडोरा पीट रहा है कि उसका तुम्हारा चक्कर है, और कल जो हुआ वह तुमने उसे ब्रेक करने के लिए बहाने से किया है! ”
“तुम पागल हो क्या कोमल, वह तो बिल्कुल बेवकूफ सा लगता है” अलविना ने कहा। “इसपर तुम क्या जानो लड़कों को, ये बिगड़े हुए, लड़कियों का आकर्षण पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं” कोमल ने समझाया। कुछ अफवाह और कुछ लोगों के बार – बार के सवालों ने अलविना को गुस्सा दिला दिया। शाम तक वह गुस्से से तप रही थी। उसे यही लगा कि सब कुछ न्यूटन का ही करा हुआ है।
“कोमल यह लड़का पागल है, इसको समझाना ही पड़ेगा। मेरे फोन तक पे सिर्फ इसी से रिलेटेड मैसेज आ रहे हैं। मैंने आज तक अपने को फलतू की चीजों से दूर रखा, और यह पागल अपने फायदे के लिए मेरा नाम खराब कर रहा है। अलविना गुस्से से बोली।
“पर हम क्या करेंगे!” कोमल ने कहा तो अलविना ने जवाब दिया “सर तोड़ूंगी इसका मैं। दिमाग तभी ठिकाने आएगा। तभी इसे समझ आएगा और फिर कभी किसी लड़की को बदनाम नहीं करेगा। चलो देखते हैं कि यह नमूना है कहां।”
“नाम साहिल है इसका, पर सब इसे न्यूटन कहते हैं। फाइन आर्ट्स सेक्शन का है। रोज़ रात में पढ़ने का बहाना करके, कॉलेज के पास वाली झील के किनारे जाता है। वहीं सब सीखते हैं।” कोमल ने जदीद इन्फोर्मेशन शेयर की सारे ग्रुप में।
कुछ देर बाद वो सब झील के पास थीं। न्यूटन वहीं था। अपने लैपटॉप पे आंखें डाले, मसरूफ। उसे पता भी नहीं था कि उसकी शामत आ गई थी।
पढ़ाई का ढोंग बंद कर बत्तमीज इंसान, यह तूने क्या फलतू की बातें फैला रखी हैं कैंपस में। न्यूटन आवाज़ की तरफ़ मुखातिब हुआ तो देखा अलविना अपने ग्रुप और दो पुलिस कांस्टेबलों के साथ खड़ी थी। वह गुस्से से न्यूटन को घूर रही थी।
पुलिस कांस्टेबल ने कहा “तुमको शर्म नहीं आती इतनी बेहुदा बातें किसी लड़की के लिए कैंपस में फैलाते!”
न्यूटन ने सफाई देनी चाही “देखिए आपको गलतफहमी हुई है, मैंने ऐसा नहीं किया है। मैं तो खुद परेशान हूं।”
“झूट बोलते हो तुम, तुम्हारे जैसे लड़कों की वजह से ही हम सब लड़कियों का जीना मोहाल हो जाता है। तुमको तो जूते पड़ने चाहिए। कोमल ने इतना कहकर, न्यूटन को थप्पड़ मार दिया।
उसके बाद पुलिस ने न्यूटन पर अपने हाथ साफ कर दिए, अपने को बचाने में न्यूटन गिर पड़ा और उसका लैपटॉप भी चिटक कर गिर गया।
इस बार तो हम तुझे ऐसे ही समझा रहे हैं, पर अगली बार लॉकअप में बंद करके केस बना देंगे। गलती से भी किसी लड़की को छेड़ा या कोई गलत बात हुई तो तू अंदर गया लड़के।
कहानी जारी है, अगले सफ़े पे