कुमार विश्वास : पढ़ाई बीच में छोड़ी, प्रेमिका के प्रेम में बने कवि, जानिए इनकी फिल्मी कहानी
कॉलेज छोड़कर कवि सम्मेलन का बादशाह बने कुमार विश्वास, अब "रामायण" फ़िल्म के गीतों से भी चर्चा में हैं। पढ़िए सफ़र, फ़ीस और जीवन की पूरी कहानी।

कहानी गहरी है, हर सफ़ा आपके दिल में उतर जायेगा
कुमार विश्वास ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव पिलखुवा से प्राप्त की है। इन्होंने राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज से 12वीं पास की है। इनके पिताजी ने इनका एडमिशन एक फेमस इंजीनियरिंग कॉलेज में करवा दिया था। लेकिन कुमार विश्वास इंजीनियर नहीं, बल्कि कुछ और ही बनना चाहते थे।
इन्हें बचपन से ही कविताओं और साहित्य में काफी ज्यादा रुचि थी। इसलिए इन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। पढ़ाई छोड़ने के बाद इन्होंने साहित्य में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की और उसके बाद एमए कंप्लीट किया। वहीं इन्होंने साहित्य में पीएचडी भी कर ली थी।
लाखों युवाओं को दिखाई है नई राह – Kumar Vishwas Motivational Poem
Kumar Vishwas Famous Quotes – कुमार विश्वास ने बहुत सारी रोमांटिक कविताएं, मोटिवेशनल कविताएं और सैड कविताएं भी लिखी हैं। इनके द्वारा लिखी गई कामयाबी की कविताओं को पढ़कर लाखों युवा प्रेरणा ले रहे हैं। युवाओं को इनकी कविताएं पढ़कर जिंदगी में नई राह मिली है। कभी ना कभी तो कुमार विश्वास की कविताएं आपने भी जरूर पढ़ी होगी।
कॉलेज ड्रॉप आउट से महान कवि बनने तक का सफर
कुमार विश्वास के करियर की शुरुआत साल 1994 में हिंदी के टीचर के रूप में हुई थी। इसके बाद इन्होंने अपने करियर में गीत, शायरी और कविताएं लिखना शुरू किया। इनके द्वारा लिखी गई शायरी और कविताओं को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। देश दुनिया में चल रही घटनाओं के आधार पर भी कुमार विश्वास कविताएं लिखते हैं। इसके अलावा कुमार विश्वास के द्वारा लिखी गई दो रचनाएं कोई दीवाना कहता है और इक पगली लड़की के बिन प्रकाशित भी हो चुकी है।
यह अपने करियर में हजारों कवि सम्मेलन में हिस्सा ले चुके हैं। भारत के अलावा सिंगापुर, नेपाल, ब्रिटेन, दुबई, आबु धाबी और अमेरिका में भी यह कविता पाठ में भाग ले चुके हैं। सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी भी इनकी कविताओं और रचनाओं को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
कुमार विश्वास की प्रमुख कविताएं
कुमार विश्वास ने वैसे तो मोटिवेशनल, असल जिंदगी, रोमांटिक शायरी और कविताएं भी लिखी हैं, लेकिन इन्हें रोमांटिक शैली (श्रृंगार रस) के कवि के रूप में ज्यादा जाना जाता है। अपने करियर में इन्होंने एक से एक शानदार कविताएं लिखी हैं। इनकी फेमस कविताओं में से एक जो मेरा हो नहीं पाया, वो तेरा हो नहीं सकता है। कुमार विश्वास का गाना कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है, इनके द्वारा लिखे गए सभी गानों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। चलिए कुमार विश्वास के द्वारा लिखी गई कविताओं में से कुछ प्रमुख कविताएं जान लेते हैं –
कहानी जारी है, अगले सफ़े पे