तेरी उल्फ़त में

तेरी उल्फत में – एम्प्लॉय और एम्प्लॉयर – क़िस्त 11 (पन्ना 2)

Amaan ·नवम्बर 23, 2026 ·20 मिनट में पढ़ें

“कुछ भी चलेगा सर।” अरसलान ने जवाब दिया। कुछ देर में मोहित और सिमरन भी आ गए। फिर काफ़ी देर बातचीत होती रही प्रोजेक्ट के बारे में। जब सब कुछ डिस्कस हो गया तो शमशेर खान बोले, “अब खाना यहीं खा लो तुम सब।”

थैंक्स सर, बट आपको तो पता है कल मैं नहीं आ रहा हूं, लीव पे हूं, वाइफ के साथ जाना है। आज रात की फ्लाइट है तो मैं आपकी इजाज़त लूंगा। कुछ पैकिंग भी करनी है। मोहित ने जवाब दिया।

“सर कल आप नहीं आएंगे?” अरसलान ने पूछा?

विज्ञापन

“हां अरसलान, असल में एकदम से काम निकल आया है।” मोहित ने बताया।

“तो सर एक जरूरी बात है, जो मुझे आपको बतानी थी, अगर आपके पास टाइम हो तो अभी ही बता देता हूं। मैं तो कल आप दोनों को बताना चाहता था।” अरसलान बोला।

“हां – हां बताओ। क्या बात है।” मोहित बोला।

“सर इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में आपने मुझे इससे मिलते जुलते और अपने यहाँ के कुछ पुराने प्रोजेक्ट्स एनालाइज करने को कहा था।” अरसलान ने बताना शुरू किया।

“हाँ ताकि तुम प्रोजेक्ट प्लानिंग और बजट अच्छे से एक्सेक्यूट कर सको।” मोहित ने कहा तो अरसलान बोला “हाँ सर, इसी एनालिसिस के चलते मैंने कुछ ओल्ड प्रोजेक्ट्स के बजट में काफी बड़ा डिफरेंस नोटिस किया। हमने कई प्रोजेक्ट्स में जो रॉ मैटेरियल्स खरीदे हैं, उसमे काफी प्राइस डिफरेंस है।

जैसे कि हमारी कंपनी ने लास्ट ईयर दो बड़े प्रोजेक्ट किए थे। एक प्रोजेक्ट में जो रॉ मैटेरियल्स हमने सस्ते में खरीदा वही सेम रॉ मैटेरियल्स हमने दूसरे डीलर से दूसरे प्रोजेक्ट में तीन गुना दाम दे के खरीदा है। ऐसा एक नहीं कई बार हुआ है, और यह सिर्फ मैंने लास्ट फाइव ईयर्स के फिगर्स देखे हैं। मुझे कुछ समझ नहीं आया। मैं पिछले दो दिनों से समझने की कोशिश कर रहा हूं।”

मोहित ने अरसलान के लैपटॉप की स्क्रीन को देखते हुए कहा “अरसलान तुमको जो समझना था वह तुम समझ गए हो। इसमें कोई दो राय नहीं कि कोई ना कोई गड़बड़ हुई है।”

“मतलब बजट में गड़बड़ है मोहित।” शमशेर खान बोले।

“सर सौ फ़ीसदी गड़बड़ है।” मोहित ने जवाब दिया।

“हम्म, जिन दोनों प्रोजेक्ट्स के बजट को अरसलान ने स्टडी किया है, वो किसने सुपरवाइज किया है।” शमशेर खान ने पूछा।

“सर मलाड वाला प्रोजेक्ट तो मैंने ही किया है। वर्सोवा का देखता हूं अभी।” मोहित डिटेल्स देखने लगा।

“सर वह प्रोजेक्ट तो सिकंदर सर ने हैंडल किया था।” सिमरन एकदम से बोली।

“सिमरन तुमको पक्का पता है।” शमशेर खान बोले,

“सिमरन सही कह रही है, सारे परचेसेज, उन्ही की ऑथराइजेशन पे हुए हैं।” मोहित ने जवाब दिया।

“मलाड वाले प्रोजेक्ट के कंपेरिजन में वर्सोवा के प्रोजेक्ट्स में परचेजेस कितनी ज़्यादा डिफरेंस है।” शमशेर खान संजीदा होते जा रहे थे।

शेयर करें:FacebookXPinterest