तेरी उल्फ़त में

तेरी उल्फत में – एम्प्लॉय और एम्प्लॉयर – क़िस्त 11 (पन्ना 4)

Amaan ·नवम्बर 23, 2026 ·20 मिनट में पढ़ें

“आगे अभी नहीं सोचा सर। अभी तो सिर्फ शुरुआत की है। अभी मंजिल दूर है।” अरसलान ने जवाब दिया।

“तो क्या मंजिल तक का सफर अकेले ही पूरा करोगे।” शमशेर खान बोले।

“सर इंसान आता अकेला है जाता अकेला है। और मंजिल मेरी है तो रास्ते पे मुझे ही चलना होगा। अब कोई और थोड़े ही मेरे लिए रास्ता पार करेगा।” अरसलान बोला।

विज्ञापन

“हां पर साथ चल तो सकता है। जहां तुम गिरो वह​​ संभाले जहां वो डगमगाए तुम संभाल लो।” शमशेर खान बोले तो अरसलान ने कहा “सर मैं समझा नहीं आपकी बात।”

“शादी का पूछ रहा हूं। उसके बारे में क्या सोचा है तुमने।” शमशेर खान मुस्कुरा कर बोले।

“उसका अभी नहीं सोचा। कभी वक्त नहीं मिला। और मैं अभी अपने फ्यूचर को स्टेबल करना चाहता हूं।” अरसलान ने जवाब दिया तो शमशेर खान बोले “देखो अरसलान, एक बात हमेशा ध्यान रखना हर चीज की लाइफ में बराबर इंपॉर्टेंस होती है, फ्यूचर को स्टेबल करना जरूरी है, इसके साथ लाइफ को भी सेटल करना जरूरी है।” अरसलान, शमशेर खान की बात पर सिर्फ मुस्कुरा दिया।

तेरी उल्फत में – आपकी सोनी

मिस्टर मोहित के वापस आने तक, अरसलान और सिमरन ने मिलकर काफ़ी पुराने प्रोजेक्ट्स के बजट चेक कर लिए थे। उस शाम अरसलान, सिमरन और मिस्टर मोहित, शमशेर खान के केबिन में थे। उन्होंने मीटिंग का आगाज़ करते हुए पूछा “तो तुम दोनों ने जिन प्रोजेक्ट्स के अकाउंट्स चेक किए हैं उससे क्या बात सामने आ रही है?”

“सर मैंने और सिमरन ने जो प्रोजेक्ट्स चेक किए हैं, उनमें से बहुत से प्रोजेक्ट्स ऐसे हैं जिनमें बड़े लेवल पे गड़बड़ पाई गई है। हमनें उन परचेजेस को उस टाइम के मार्केट प्राइस से भी कंपेयर किया है। हर प्रोजेक्ट में ३० से ले के ६० परसेंट तक महंगे कॉस्ट पे परचेज हुआ है।” अरसलान ने रिपोर्ट्स की फाइल्स मिस्टर मोहित और शमशेर खान को दिखाते हुए जवाब दिया।

“और यह प्रोजेक्ट्स किसने हैंडल किए थे?” शमशेर खान ने पूछा।

“सर ये सब प्रोजेक्ट्स सिकंदर सर ने हैंडल किए हैं।” सिमरन ने जवाब दिया।

” मोहित तुम्हारा क्या ख्याल है?” शमशेर खान मिस्टर मोहित की तरफ मुखातिब हुए।

“सर, इन रिपोर्ट्स से तो यही बात सामने आ रही है कि सिकंदर सर ने जिन प्रोजेक्ट्स को हैंडल किया है उनमें ज्यादातर में गड़बड़ है।” मिस्टर मोहित ने रिपोर्ट्स देखते हुए जवाब दिया।

“मोहित इन सब अकाउंट्स को किसी भरोसे मंद ऑडिट कंपनी से दुबारा ऑडिट करवाओ, ताकि फ्यूचर में कोई इशू न आये लीगल एक्शन लेने के बीच में। पिछले ३० साल के सारे प्रोजेक्ट्स के अकाउंट्स ऑडिट करवाओ। लेकिन बिना किसी को पता चले।” शमशेर खान ने मोहित से कहा।

“सर, हैं कुछ लोग, हो जाएगा यह काम।” मिस्टर मोहित ने जवाब दिया।

विज्ञापन

“मुझे हैरत हो रही है कि सिकंदर ने ये सब क्यों किया। यह तो सब दिख रहा है, पता नहीं वह और क्या – क्या करता रहा है।”

शेयर करें:FacebookXPinterest