तेरी उल्फत में – एम्प्लॉय और एम्प्लॉयर – क़िस्त 11 (पन्ना 3)
“सर ऑलमोस्ट 60% महँगे परचेज हुए हैं।” मोहित ने जवाब दिया।
“और यह सिर्फ दो प्रोजेक्ट्स हैं जो अभी सामने आये हैं, वह भी सिर्फ लास्ट फाइव इयर्स के। ऐसे और कितने प्रोजेक्ट्स में तुमको डाउट हुवा अरसलान? शमशेर खान ने पूछा।
अरसलान ने बताया की उसको कुछ और प्रोजेक्ट्स में भी कुछ ऐसा ही डाउट है।
यानी अगर हम और पीछे जाएंगे तो शायद कुछ और भी मिल सकता है। और ये सब पता नहीं कब से चल रहा है।” शमशेर खान बोले।
“सर इसके लिए हमको बाकी रिकॉर्ड्स भी देखने पड़ेंगे।” मोहित ने जवाब दिया।
“खैर, इस बात का ख्याल रखना कि इस बात का हम चारो के अलावा किसी को पता नहीं चलना चाहिए। मोहित तुम अभी जाओ। लेकिन टच में रहना, मैं चाहता हूं कि अरसलान कुछ और रिकॉर्ड्स चेक करे। इससे हमको यह पता चलेगा कि गड़बड़ कौन कर रहा है। जब तुम मंडे को आओगे तो तुम उन सभी प्रोजेक्ट्स को चेक करना और पता लगाना कि किस- किस शख्स ने गड़बड़ की है।”
“और अरसलान, आज फिर तुमने साबित कर दिया है कि क्यों तुम लोगों से हमको और मोहित को इतनी उम्मीदें हैं। सिमरन को अभी ज्वॉइन किए साल भर भी नहीं हुआ और उसे यह पता है कि कौन सा प्रोजेक्ट किसने किया था और तुम चीज़ों को इतनी गौर से ऑब्जर्व करने लगे हो।” शमशेर खान बोले।
“ओके सर, अब मैं चलता हूं, सिमरन को भी ड्रॉप करना है।” मोहित ने कहा और फिर दोनों बाहर चले गए।
“अब मैं भी चलता हूं सर।” अरसलान बोला।
“बरखुरदार, तुमको कोई फ्लाइट तो पकड़नी नहीं है, फिर तुम डिनर यहां क्यों नहीं कर लेते। हम तुमको ड्रॉप करा देंगे।” शमशेर खान बोले।
“असल में सर एक बात और थी, बुरा मत मानिएगा। पर आप मुझे लेने के लिए खास तौर पर किसी को ना भेजा कीजिए। स्पेशली कशिश को तो बिल्कुल मत भेजा कीजिए। “अरसलान ने कहा।
“क्यों कशिश ने कुछ कहा क्या!” शमशेर खान मुस्कुराते हुए बोले।
“नहीं, कुछ नहीं कहा। पर मुझे ऑफिस ज्वॉइन किए अभी दिन ही कितने हुए हैं। बाकी सीनियर लोगों को अच्छा नहीं लगता होगा। और end of the day कशिश तो कंपनी में एक तरह से एंप्लॉयर हैं। बस सर अजीब लगता है।” अरसलान ने कहा।
शमशेर खान बोले “हम्म. हम समझ गए क्या बात है। कोई बात नहीं। अगली बार हम इस बात का ख्याल करेंगे। पर आज तो तुमको ड्रॉप कराना पड़ेगा। बाहर मौसम ठीक नहीं है। अब चलो डिनर कर लो। भूख तो लगी ही होगी।”
डिनर टेबल पर कशिश पहले से मौजूद थी। अरसलान को देखकर उसे गुस्सा तो बहुत आया पर कंट्रोल कर गई। शमशेर खान ने खाते हुए पूछा “तो अरसलान, अब आगे क्या प्लान है। अब तो तुम्हारी एजुकेशन भी पूरी हो गयी है। इस प्रोजेक्ट के बाद तुम कंपनी के परमानेंट एम्प्लॉय हो जाओगे। फिर आगे क्या सोचा है।”