तेरी उल्फत में – एम्प्लॉय और एम्प्लॉयर – क़िस्त 11 (पन्ना 7)
“ओह्ह तो यह बात है, चलिए मैं आपकी परेशानी हल किए देती हूं।” लड़की ने मुस्कुराते हुए कहा।
“कैसे?” न्यूटन भी थोड़ा हैरान था।
“आपको प्रूव करना होगा कि आप सच में अपनी गलती मान गए हैं।” लड़की ने शोखी से कहा।
“वह कैसे होगा” न्यूटन बोला।
“कुछ खास नहीं, बस एक दो आसान से काम करने होंगे।” लड़की ने मज़े से कहा।
“ओके, क्या करना होगा, मैं करूंगा, बस किसी तरह तुमको यकीन दिला देना चाहता हूं कि मैं सच में गिल्टी महसूस कर रहा हूं।” न्यूटन ने कहा।
“अच्छा, पहला काम, किचन में जाइए और फ्रिज खोलिए।” लड़की ने कहा।
“अब यह कौन सा काम है, फ्रिज खोलना, लो खोल दिया।” न्यूटन ने कहा।
“हां तो अब आपको उसमें हरी मिर्च दिख रही है क्या।” लड़की ने पूछा।
“हां, वो तो हैं, पर उनका क्या करना है।” न्यूटन ने पूछा।
“कितनी हैं?” लड़की ने पूछा।
“यही कोई 20-25, क्यों?” न्यूटन बोला।
“बिल्कुल ठीक, अब ये सब आपको खानी है, बिना पानी पिए। हो पाएगा आपसे?” लड़की ने शोखी से कहा।
“यह क्या बात हुई, यह मुझे बड़ी तेज लग रही है। और बिना पानी के कैसे होगा।” न्यूटन ने कहा।
“देख लीजिए, आपकी मर्ज़ी।” लड़की ने संजीदा हो के कहा।
“ओके ठीक है, पर तुमको कैसे पता चलेगा कि मैंने सच में खाई है” न्यूटन ने कहा।
“मुझे आप पर भरोसा है, अब भरोसा आप तोड़ते हैं या बनाए रखते हैं आपकी मर्ज़ी” लड़की बोली।
“ठीक है, मैं कोशिश करता हूं।” यह कहकर न्यूटन ने मिर्च खानी शुरू कर दी। दो तीन खाने में ही उसकी हालत खराब हो गई। उसकी सू-सू की आवाज सुनकर लड़की बोली, “अच्छा बस कीजिए, लगता है काफ़ी तेज़ है। चलिये पानी पी लीजिए।”
न्यूटन पूरी एक बॉटल पानी गटक गया, फिर बोला “जहर थी बिल्कुल, मैं सिर्फ 5 ही खा पाया”।
“चलिये अब दूसरा काम। अपने रूम में जाइए।” लड़की ने हंसते हुए कहा। न्यूटन रूम में आ गया।
“ओके अब फोन टेबल पे रखिये और अपने दोनों कान पकड़ कर बोलिए कि मैं अब किसी को परेशान नहीं करूंगा। अब मैं अच्छा बच्चा बनूंगा। अगर मैं गलती करूंगा तो मैं 10 हरी मिर्च खाऊंगा।” लड़की ने हंसते हुए कहा। न्यूटन ने वैसा ही किया। इसपर लड़की ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगी।
कुछ देर बाद अपनी हंसी कंट्रोल करते हुए बोली “साहिल आप सच में बहुत अच्छे इंसान हैं, कोई भी आपसे कुछ भी करवा सकता है। उसे बस यह शो करना होगा कि वह नाराज़ है।”
“मतलब क्या हुआ इसका” न्यूटन ने हंसते हुए कहा।
“कुछ खास नहीं, बस यह समझ लीजिए मैं आपकी इतनी देर से टांग खींच रही थी।” लड़की ने हंसते हुए कहा।
“मतलब आप मुझसे नराज नहीं थी।” न्यूटन ने हैरानी से कहा।
“थी पर इतनी भी नहीं। अब हम जिसको दिल और जान से मोहब्बत करते हैं, उससे नाराज़ कैसे रह सकते हैं। बस आपको थोड़ा बहुत जला रही थी। और आपसे अपने नाज़ उठा रही थी।” लड़की ने मज़े से कहा।