तेरी उल्फ़त में

तेरी उल्फत में – एम्प्लॉय और एम्प्लॉयर – क़िस्त 11 (पन्ना 8)

Amaan ·नवम्बर 23, 2026 ·20 मिनट में पढ़ें

“आपको अंदाज़ा भी है, कि आपके इस खेल में मेरी जान पे बन आई थी।” न्यूटन ने कहा।

“माफ कर दीजिए साहिल, बस जरा ज़्यादा खिंच गया ड्रामा, पर सच बताइए मजा आया ना!” लड़की बोली।

“हां, बड़ा मजा आया, पर दोबारा नहीं बेवकूफ बनूंगा मैं।” न्यूटन बोला।

विज्ञापन

लड़की फिर खिलखिला के हंसने लगी। अब न्यूटन भी अपने को रोक नहीं पाया। वह भी खिलखिला के हंसने लगा।

कुछ देर बाद न्यूटन बोला “अच्छा तो अब हम दोनों के बीच कोई गिला शिकवा नहीं है, तो क्या अब हम दोनों दोस्त बन सकते हैं।”

“हां, बिलकुल और इसी खुशी में चलिये 2-4 मिर्च और खा लीजिए” लड़की ने हंसते हुए कहा।

“तुम बच के रहना, तुमको भी खिलवाउंगा मैं, बस मिल जाओ एक बार।” न्यूटन बोला।

“तब तो हम आपसे कभी नहीं मिलेंगे” लड़की ने हंसते हुए कहा?

“देखता हूं, कैसे नहीं मिलोगी” न्यूटन बोला।

“खैर मैं अब फोन रखती हूं, आपसे दोबारा बात होगी जल्द ही। काम करना है थोड़ा।” लड़की ने कहा।

“अच्छा ठीक है। मैं भी थोड़ा आराम कर लेता हूं।” न्यूटन बोला।

फिर कॉल डिस्कनेक्ट हो गई। एक मिनट के बाद उसके मोबाइल पे एक मैसेज आया “साहिल और सोनी की दोस्ती का आगाज करने के लिए आपका शुक्रिया। – आपकी सोनी।”

शेयर करें:FacebookXPinterest