तेरी उल्फ़त में

तेरी उल्फत में – एम्प्लॉय और एम्प्लॉयर – क़िस्त 11 (पन्ना 5)

Amaan ·नवम्बर 23, 2026 ·20 मिनट में पढ़ें

“अब आगे क्या करना है सर।” मिस्टर मोहित ने पूछा।

“ऑडिट के बाद लीगल एक्शन लेंगे हम। और उसके साथ पार्टनरशिप ख़त्म करूंगा। हमको जल्द ही उस इंसान को अपनी कंपनी और बिजनेस से अलग करना है।” शमशेर खान ने जवाब दिया


न्यूटन आज ऑफिस नहीं गया था, उसकी तबीयत कुछ खराब थी। वह अपने कमरे में लेटा था। तभी उसका फोन बजा, उसी अंजान नंबर से कॉल आई थी। उसने झट से कॉल रिसीव की “हैलो”।

विज्ञापन

“कैसे हैं आप साहिल? मैं बोल रही हूं।” दूसरी तरफ से जवाब मिला।

“आप ठीक तो हैं, इतने दिनों से आपको कॉल कर रहा था, मैसेज कर रहा था! मैं परेशान हो गया था।” न्यूटन ने कहा।

“जी देखा था आपकी कई मिस कॉल्स थी, और मैसेज थे, पर आप मेरे लिए क्यों परेशान थे” उसने पूछा।

“अजीब सा सवाल है, तुमने मरने की बात कहकर फोन ऑफ कर दिया था, अब कोई भी नॉर्मल इंसान परेशान होगा।” न्यूटन ने जवाब दिया।

“ओह तो यह बात थी, मुझे लगा कि शायद आपको मेरी मोहब्बत पे यकीन आ गया है। खैर, पहले यह बुजदिली भरा ख्याल आया तो था पर फिर मैंने सोचा कि मैं क्यों अपनी जिंदगी किसी ऐसे शख्स के लिए खार करूं जो मुझे रत्ती भर भी नहीं चाहता। उस शख्स के लिए मैं अपने लोगो को क्यों रुलाऊं। तो मैंने सोचा कि जिंदगी में हर किसी को उसकी मोहब्बत नहीं मिलती और ना ही मोहब्बत कोई तिजारत है कि अगर मैंने आपसे मोहब्बत की तो आपसे भी उम्मीद करूं कि आप भी मुझसे मोहब्बत करिए। इसलिए मैंने फैसला किया कि जिंदगी में कोई तो होगा ना जो मुझको भी चाहेगा? बस मैं उसका इंतजार कर लूंगी और मुझे यकीन है कि वह जरूर आएगा।” दूसरी तरफ से जवाब आया।

“काफ़ी अच्छी सोच है आपकी” न्यूटन बस इतना ही कह सका।

“खैर अब आप परेशान ना होइए मैं आपको कॉल करके परेशान नहीं करूंगी। वह तो मैंने इतनी कॉल्स और मैसेज देखे तो कॉल करी, खैर अब रखती हूं।” उस लड़की ने बात खत्म करते हुए कहा।

“एक मिनट जरा रुकिए” न्यूटन ने उसे रोका।

“जी बोलिये साहिल” लड़की रुक गई।

“असल मे मैं अपनी बेरुखी और बदतमीजी के लिए आपसे माफ़ी चाहता हूँ।” न्यूटन बोला।

“कोई बात नहीं, मैंने बुरा नहीं माना, वैसे भी इससे मुझे एक चीज समझ में आ गई, कि कभी किसी से यह ना जताओ कि आप उससे कितना प्यार करते है, कम से कम तब तक जब तक सामने वाला आपके प्यार की कदर ना करता हो। मैं ही पागलों की तरह आपके पीछे पड़ गई, पर क्या करें मोहब्बत पागल जो बना देती है।” लड़की ने जवाब दिया।

“आप मुझसे नाराज़ हैं, मैंने आपका दिल जो दुखाया है। पर मैं भी क्या करता, काफ़ी गहरा ज़ख्म मिला था मुझे, उसकी चोट ने पत्थर बना दिया था मुझे, और आप उस पत्थर से सर टकरा रही थी। पर आपकी बातों ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं गलत था।” न्यूटन के लहजे में अफ़सोस साफ था।

शेयर करें:FacebookXPinterest